गेट खटखटाकर लड़की को बुलाया, बाहर आते ही उड़ेल दिया 5 लीटर तेजाब

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले में एसिड अटैक का एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की के घर का दरवाजा खटखटाया जब लड़की ने दरवाजा खोला तो उसने उसके उपर तेजब का 5 लीटर का डिब्बा उड़ेल दी। जिससे युवती गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना लुधियाना के टिब्बा रॉड इलाके की बताई जा रही है। घरवाले उसे तुरंत सिविल हॉस्पिटल ले गए। जहां से उसे सीएमसी रेफर कर दिया है। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।

5 लीटर तेजाब फेंक

5 लीटर तेजाब फेंक

गुरुवार देर शाम टिब्बा रोड के पुनीत नगर में युवती अपनी मां के साथ घर पर ही थी। किसी ने शाम में उसके घर का दरवाजा खटखटाया और साथ ही उसका नाम लेकर भी पुकारा। जैसे ही युवती ने गेट खोला मुंह पर रुमाल बांधकर आए एक युवक ने 5 लीटर तेजाब फेंक दिया। वह चिल्लाती हुई अंदर की तरफ भागी और हमलावर युवक वारदात को अंजाम देते ही मौके से भाग निकला। एसिड युवती के मुंह में भी चला गया। इसके अलावा पैर तक भी कई जगह जख्म हो गए हैं।

 युवती करीब 25% झुलस गई

युवती करीब 25% झुलस गई

बताया जा रहा है कि युवती की 12 नवंबर को सगाई हुई थी। पुलिस वारदात को सगाई से जोड़कर देख रही है। एकतरफा प्यार का मामला हो सकता है, लेकिन परिजनों ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया। युवती के पिता होजरी का काम करते हैं। युवती करीब 25% झुलस गई है, लेकिन चेस्ट एरिया में एसिड का असर सबसे ज्यादा हुआ है, इसलिए हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि, पीड़ित परिवार मूल रूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।

इससे पहले भी लड़की के साथ हो चुकी थी वारदात

इससे पहले भी लड़की के साथ हो चुकी थी वारदात

पीड़िता के पिता ने बताया कि 27 अक्टूबर की रात 2 युवक घर पर आए। उनके हाथ में एक लिफाफा था। उन्होंने कहा कि वह सूट स्टिच करने देने आए है। उन्होंने लिफाफा उनकी बेटी को दिया। वह लिफाफा खोलकर देखने लगी तो उसमें से बदबू आ रही थी। अचानक उसकी सांसें उखड़ने लगी तो यह देख युवकों ने सपना के हाथ से लिफाफा छीन लिया और भाग गए। युवती के पिता को उन्ही पर शक है। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+