'22 लोगों के पास उतनी ही संपत्ति, जितनी देश के 70 करोड़ लोगों के पास है', PM मोदी पर बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi on PM Modi: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस धुआंधार प्रचार कर रही है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को छत्तीसगढ़ का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने बस्तर में कहा कि आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि देश में 22 लोगों के पास उतनी ही संपत्ति है, जितनी देश के 70 करोड़ लोगों के पास है।

पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे उन 22 लोगों की मदद करते रहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि बेरोजगारी फैल रही है, महंगाई बढ़ रही है और भागीदारी कम हो रही है। उन्होंने कहा कि हर राज्य में लोग आपको बताएंगे कि मुख्य मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी है।

आपने कभी मीडिया को बेरोजगारी-महंगाई के बारे में बात करते हुए देखा?

राहुल गांधी ने लोगों से पूछा कि क्या आपने कभी मीडिया को बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी के बारे में बात करते हुए देखा है? मीडियो आपको केवल पीएम मोदी को उड़ान भरते हुए, समुद्र की गहराई में जाते हुए या फिर किसी मंदिर में प्रार्थना करते हुए, ये दिखाएंगे। मीडिया को बेरोजगारी और महंगाई से कोई मतलब नहीं है।

'हर महिला के खाते में 8500 रुपये महीने देंगे'

राहुल गांधी ने कहा कि हम आपकी जिंदगी बदलना चाहते हैं, हम आपकी मदद करना चाहते हैं। अगर नरेंद्र मोदी करोड़पतियों को पैसा दे सकते हैं, तो कांग्रेस वह पैसा गरीबों को दे सकती है। इसलिए हम एक नई नीति'महालक्ष्मी' ला रहे हैं। चुनाव जीतने के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) हम हर परिवार में एक महिला का चयन करेंगे और हमारी सरकार हर महिला के खाते में 8500 रुपये महीना देगी। जबकि एक साल में हम इन महिलाओं को कुल 1 लाख रुपये देंगे।

यह भी पढ़ें- Video: कोयंबटूर में कांग्रेस के चुनावी अभियान पर राहुल गांधी, क्यों पहुंचे इस मिठाई की दुकान पर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+