Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: कोयंबटूर में कांग्रेस के चुनावी अभियान पर राहुल गांधी, क्यों पहुंचे इस मिठाई की दुकान पर?

Rahul Gandhi in Coimbatore: राहुल गांधी शुक्रवार को एमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ कोयंबटूर में एक रैली को संबोधित किया। कांग्रेस ने इस अपने चुनावी अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से करीब से जुड़ने का प्रयास किया। इस दौरान वे कोयंबटूर में एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार (12 अप्रैल) को कोयंबटूर में आयोजित एक चुनावी जनसभा में शामिल हुए। रैली के बाद वे कोयंबटूर में सिंगनल्लूर में एक मिठाई की दुकान पर गए। यहां उन्होंने अपने चुनावी अभियान से स्थानीय लोगों को भी जोड़ने की कोशिश की। इस दौरान राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से भी मिले। इस दौरान कांग्रेस नेता के साथ आईएनडीआईए के ब्लॉक में शामिल दलों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

Rahul Gandhi in Coimbatore

राहुल गांधी जिस मिठाई की दुकान पर गए उसके मालिक बाबू ने कहा, "राहुल गांधी हमारी दुकान पर आए। हम सभी हैरान थे। उन्हें गुलाब जामुन पसंद है इसलिए उन्होंने 1 किलो गुलाब जामुन खरीदा। उन्होंने अन्य मिठाईयां भी चखीं। मैं और मेरा स्टाफ उन्हें अपनी दुकान में देखकर बहुत खुश हुए। हमें नहीं पता था कि राहुल गांधी कोयंबटूर में रूकेंगे, अचानक वे जब दुकान पर पहुंचे तो हम सभी आश्चर्य में पड़ गए। हमने उनसे (राहुल गांधी) मिठाई के पैसे नहीं देने को कहा, लेकिन उन्होंने पूरी राशि का भुगतान कर दिया।"

वायनाड सांसद राहुल गांधी शुक्रवार (12 अप्रैल) को डीएमके अध्यक्ष व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ कोयंबटूर में कांग्रेस के चुनावी अभियान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला।

कोयंबटूर में मंच से राहुल गांधी ने एनडीए सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार वास्तव में 'अडानी सरकार' है। राहुल गांधी दावा किया कि लोकसभा चुनावों में INDIA ब्लॉक की जीत के साथ केंद्र में भाजपा शासन खत्म होने वाला है।

इस दौरान तमिलनाडु के सीएम व डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने भी बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अडाणी की नीतियों ने दो भारत बनाए हैं। एक अरबपतियों का भारत और दूसरा गरीबों का भारत। इस विचारधारा को खत्म करने करने की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+