Covid19 की चपेट में आए INS आंग्रे युद्धपोत के 21 कर्मी, नेवी ने कहा ऑपरेशन पर संक्रमण का असर नहीं

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के एक प्रतिष्ठान मुंबई के आईएनएस आंग्रे में कोरोना वायरस संक्रमण की सूचना पर नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख ने शनिवार को कहा कि संक्रमण युद्धपोतों के ऑपरेशन को प्रभावित नहीं करता है। INS Angre पश्चिमी नौसेना कमान का तट-आधारित लॉजिस्टिक और प्रशासनिक सहायता प्रतिष्ठान है।

Recommended Video

    Coronavirus: Indian Navy पर खतरा!, 26 नौसैनिकों को कोराना | वनइंडिया हिंदी
    navy

    वाइस-एडमिरल एमएस पवार ने कहा कि नौसेना के युद्धपोतों, पनडुब्बियों और विमानों का संचालन अनवरत जारी है। उन्होंने बताया कि युद्धपोतों पर कोई कोरोनो वायरस के मामले दर्ज नहीं किए गए हैं। अगर जरूरत पड़ी तो नौसेना भारत के पड़ोसियों की मदद के लिए तैयार है।

    navy

    वाइस-एडमिरल पवार ने बताया कि आईएनएस अंग्रे में सेवारत करीब 21 नेवी कर्मियों का टेस्ट पॉजिटिव आए हैं, जिसके अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा है। टेस्ट में पॉजिटिव आए सभी कर्मी एक ही आवास खंड में रहते हैं और उनके प्राथमिक संपर्कों का परीक्षण किया जा चुका है।

    navy

    अभी तक की जांच में पता चला है कि लॉकडाउन की वजह से यह सैनिक अपने घरों में ही थे और बाहर किसी के भी संपर्क में नहीं आए थे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने INS आंग्रे में आने वाले नाविकों या अधिकारियों को संक्रमित किया है या नहीं। बताया जा रहा है कि जो नौसैनिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हें मुंबई के नौ​सैनिक अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी में क्वारंटाइन किया गया है।

    यह भी पढ़ें-लॉकडाउन के कारण यहां की महिलाएं लगातार प्रेग्नेंट हो रही हैं , जानिए क्या है पूरा मामला?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+