Coronavirus ने भारतीय नौसेना पर किया अटैक, 21 जवान कोराना पॉजिटिव पाए गए
मुंबई। कोरोना वायरस के कहर से अब भारतीय नौसेना भी अछूती नहीं रह गई है। पश्चिमी नौसेना कमान के तट पर मौजूद लॉजिस्टिक और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट बेस आईएनएस आंग्रे पर करीब 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि संख्या को लेकर अभी तक किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, आईएनएस आंग्रे इस वक्त मुंबई के समुद्र तट पर है। जैसे ही जहाज में मौजूद लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई, तत्काल प्रशासन हरकत में आ गया है। जहाज पर मौजूद अन्य लोगों का भी टेस्ट किया गया है।

अभी तक की जांच में पता चला है कि लॉकडाउन की वजह से यह सैनिक अपने घरों में ही थे और बाहर किसी के भी संपर्क में नहीं आए थे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने INS आंग्रे में आने वाले नाविकों या अधिकारियों को संक्रमित किया है या नहीं। बताया जा रहा है कि जो नौसैनिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हें मुंबई के नौसैनिक अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी में क्वारंटाइन किया गया है।
Recommended Video
नेवी में कोरोना का यह पहला मामला
ये पहला मौका है जब नौसेना से कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। फिलहाल नौसेना की तरफ से बड़े स्तर पर अभियान चला कर ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन संक्रमित लोगों के संपर्क में कौन-कौन आए। बता दें कि पॉजिटिव मिलने वाले सारे नाविक मुंबई के आईएनएस आंग्रे के रेसिडेंसियल कॉमप्लैक्स में रहते हैं। आईएनएस अंग्रे से ही वेस्टर्न नवल कमान का लॉजेस्टिक और ऑफिस का काम होता है।
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सेना में अब तक 8 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इससे पहले आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवाने ने कुपवाड़ा में न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा था कि किसी भी कोरोनावायरस संक्रमित शख्स के संपर्क में नहीं आए हमारे जवानों को यूनिट में वापस ले जाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications