21 August Bharat Bandh: भारत बंद का किस सेक्टर पर क्या पड़ेगा असर? जानिए पूरी डिटेल

21 August Bharat Bandh: सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए एससी-एसटी आरक्षण को लेकर फैसले के खिलाफ कई संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया है। यह संगठन एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर में बुधवार यानी 21 अगस्‍त को सड़कों पर उतरेंगे।

कुछ संगठनों ने सोशल मीडिया के जरिए 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है, जिसके बाद अलग-अलग राज्यों का पुलिस महकमा भी अलर्ट मोड पर आ चुके है। ऐसे में इस बंद से किस सेक्टर पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानिए पूरी डिटेल?

21 August bharat bandh

इन दलों का मिला समर्थन

दरअसल, मायावती की बसपा पार्टी सहित कई दलों ने इस बंद का समर्थन किया है। जिसमें भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद और भारत आदिवासी पार्टी मोहन लात रोत का भी समर्थन मिल रहा है। इसी के साथ कांग्रेस समेत कुछ पार्टियों के नेता भी इसके समर्थन में दिखाई दे रहे हैं।

अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

हालांकि बंद को लेकर अभी तक किसी तरह का आधिकारिक ऐलान या फिर बयान सामने नहीं आया है। ना ही राज्‍य सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। लेकिन पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रखा गया है।

इन सेक्टर पर पड़ेगा बंद का असर

ऐसे में भारत बंद का असर सार्वजनिक परिवहन सेवाओं, कुछ जगहों पर निजी दफ्तर बंद किए जा सकते हैं। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज की भी छुट्टी की जा सकती है। वहीं अभी तक बैंक, दफ्तर और सरकारी कार्यालय बंद रखने से जुड़ा कोई आदेश सरकार की तरफ से नहीं आया है।

लेकिन माना जा रहा है कि बुधवार को बैंक और सरकारी ऑफिस बंद हो सकते हैं। इसके अलावा बाजार और दुकानों को भी बंद रखा जा सकता है। दूसरी तरफ भारत बंद के दौरान अस्पताल और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। साथ ही मेडिकल की दुकानें भी संचालित रह सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+