ASEAN-India Summit: इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, बोले- आसियान नेताओं के साथ बात करने को उत्सुक
आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के लिए रवाना हो गए। इंडोनेशिया जाने से पहले पीएमओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान भी जारी किया।
पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा है कि मैं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर आसियान संबंधी बैठकों में भाग लेंने के लिए जकार्ता जा रहा हूं। पीएम ने आगे कबा कि मैं आसियान के नेताओं के साथ भारत की साझेदारी की भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा करने को लेकर उत्सुक हैं। जो अब अपने चौथे दशक में प्रवेश कर चुकी है।

आसियान के साथ जुड़ाव, भारत की "एक्ट ईस्ट" नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ
पीएम मोदी ने आगे अपने बयान में कहा कि आसियान के साथ जुड़ाव भारत की "एक्ट ईस्ट" नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। इसके बाद, मैं 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा। यह मंच खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन सहित क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का एक उपयोगी अवसर प्रदान करता है। मैं इन वैश्विक चुनौतियों से सामूहिक रूप से निपटने के लिए व्यावहारिक सहयोग उपायों पर अन्य ईएएस नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं।
पीएम मोदी कल सुबह 3 बजे जकार्ता पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री मोदी 7 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजे जकार्ता पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 7 बजे वह आसियान भारत शिखर सम्मेलन स्थल के लिए रवाना होंगे और शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 8:45 बजे वह पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
गुरुवार शाम को होगी वापसी
वहीं गुरुवार को बैठक समाप्त करने के बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शाम लगभग 6:45 बजे दिल्ली में उतरेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 8 सितंबर को दिल्ली में 3 देशों के राष्ट्रअध्यक्षों के साथ अहम द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बैठक भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications