Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा- 2017 में 200 स्टेशनों पर मिलने लगेगा वाई-फाई

सुरेश प्रभु ने कहा कि उन्होंने राज्य के विकास का खाका तैयार करने के लिए कुछ बैंकों से भी बात की है कि वे बिजनेस प्लान तैयार करें। उन्होंने माना कि राज्य में रेलवे के विकास में खर्च काफी कम रहा है।

तिरुवनंतपुरम। रेल यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे अगले साल 200 स्टेशनों को वाईफाई से लैश करने वाला है। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी। केरल में मौजूद रेलमंत्री ने कहा कि रेलवे यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने की दिशा में काम कर रहा है।

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा- 2017 में 200 स्टेशनों पर मिलने लगेगा वाई-फाई

कन्नूर, एर्नाकुलम और कोल्लाम में रेल यात्रियों के लिए वाईफाई सुविधा की सौगात देने वाले रेलमंत्री ने कहा कि इस साल करीब 100 स्टेशनों में वाईफाई सुविधा शुरू हुई है। अगले साल का लक्ष्य इसका दोगुना है। उन्होंने कहा, 'रेलवे का मुख्य उद्देशय वाई-फाई को छोटे शहरों और कस्बों के स्टेशनों में उपलब्ध कराना है।' इसके अलावा स्टेशनों में एस्केलेटर लगवाने का काम भी प्राथमिकता पर हो रहा है। केरल सरकार की ओर से राज्य में रेल सुविधाओं के विकास कार्यों के लिए रेल मंत्रालय से हाथ मिलाने पर उन्होंने कहा कि एक पार्टनर के तौर पर रेलवे यहां काफी विकसित होगा।

रेलमंत्री ने कहा, 'विकास कार्यों को पूरा करने में केंद्र और राज्य दोनों सरकारें पैसा खर्च करेंगी। दोनों के साझा प्रयास से चीजें बेहतर होंगी।' सुरेश प्रभु ने कहा कि उन्होंने राज्य के विकास का खाका तैयार करने के लिए कुछ बैंकों से भी बात की है कि वे बिजनेस प्लान तैयार करें। उन्होंने माना कि राज्य में रेलवे के विकास में खर्च काफी कम रहा है और एनडीए सरकार इस दिशा में काम कर रही है। निेवेश की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केरल से बाहर रहने वाले लोग भी यहा निवेश कर सकते हां। रेलमंत्री ने कहा, 'वे कोई भी एक रेलवे स्टेशऩ विकसित कर सकते हैं। रेलवे सामान्य तौर पर सिर्फ पैसों के अलावा दूसरे रिसोर्स भी तलाश रहा है। रेलवे के अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में तब्दील करने पर भी विचार चल रहा है।' कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री पी. विजयन पीडब्ल्यू मंत्री जी. सुधाकरन भी मौजूद थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+