200 मीटर लंबी सुरंग के रास्ते नगरोटा में दाखिल हुए थे जैश आतंकी, BSF को मिले अहम सुबूत
नगरोटा। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) को 19 नवंबर को हुए नगरोटा एनकाउंटर में एक के बाद ऐसी कई सुबूत मिल रहे हैं जिनसे पाकिस्तान के रोल की पुष्टि और मजबूती से होती है। बीएसएफ को 200 मीटर लंबी और 8 मीटर गहरी एक ऐसी सुरंग मिली है जिसके बाद सुरक्षाबल यह मान रहे हैं कि जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकी इसी सुरंग से भारत में दाखिल हुए थे। आपको बता दें कि मारे गए चारों आतंकी आत्मघाती हमलावर थे और पुलवामा आतंकी हमले जैसी साजिश को अंजाम देने के लिए आए थे। चार आतंकी गायब हैं और उनकी तलाश जारी है।

Recommended Video
पाक रेंजर्स की पोस्ट के करीब सुरंग
बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि इस सुरंग को हाल ही में तैयार किया गया था और इसे देखने से मालूम पड़ता है कि यह पहली बार प्रयोग में आई थी। सुरंग भारत की तरफ करीब 12 से 14 मीटर गहरी है और इंटरनेशनल बॉर्डर पर यह करीब 160 मीटर गहरी है। वहीं पाकिस्तान की तरफ से यह 60 मीटर लंबी है। काउंटर टेररिज्म अधिकारियों के मुताबिक जिस तरह से इस सुरंग का निर्माण हुआ है, उससे लगता है कि इसे तैयार करने में किसी संस्थान की मदद ली गई है। इस सुरंग का एंट्री-प्वाइंट पाकिस्तान में चक बुरा, राजाब शाहिद और आसिफ शाहिद के करीब है और ये तीनों ही पाक रेंजर्स की पोस्ट्स हैं। इस सुरंग का पता बीएसएफ जवानों की टीम की अगुवाई कर रहे 48वें बटालियन के दीपक राणा को सबसे पहले लगा था। राणा ने इसके बाद जब सर्च ऑपरेशन किया जा जो कुछ मिला वह चौंकाने वाला था।
12 किमी तक चलकर पहुंचे नगरोटा
सुरंग का मुंह सावधानीपूर्वक बंद किया गया था और इसे मिट्टी के अलावा जंगली पेड़ पौधों से ढंककर रख गया था। इसके अलावा इसे ढंकने में एंग्रो यूरिया फर्टिलाइजर के बोरों की मदद भी ली गई थी और ये पाकिस्तान में तैयार होता है। जो डाटा जीपीएस से मिला है, उससे पता चलता है कि आतंकी बीएसएफ बॉर्डर आउटपोस्ट के करीब दाखिल हुए थे। पहला रास्ता बॉर्डर से बस एक किलोमीटर दूर हैं। यहां से आतंकी 12 किलोमीटर तक चल कर नेशनल हाइवे नंबर 44 पर पहुंचे थे और एक आर्मी कैंप के साथ ही रेलवे ट्रैक से गुजरते हुए आधी रात को एक ट्रक पर सवार हुए थे। सुरक्षाबलों को आतंकियों के आने का रास्ता जटवल गांव के करीब मिला है जो हाइवे के एकदम करीब है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications