गुजरात में बोर्ड की परीक्षा के दौरान 200 किलो नकल की पर्ची बरामद

नई दिल्ली। गुजरात के 12वीं की परीक्षा के दौरान किस बड़े पैमान में पर नकल हुई है इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजूकेशन बोर्ड के अधिकारियों ने तमाम परीक्षा केंद्र से 200 किलो से अधिक नकल की पर्ची बरामद की है। यह नकल की पर्चियां जूनागढ़ शहर के वंथली परीक्षा केंद्र से बरामद किए गए हैं। यह पर्चियां कक्षा 12 की विज्ञान परीक्षा की है, जिसे मार्च के दूसरे हफ्ते में आयोजित कराया गया था।

cheating

31 मई को 15 छात्र होंगे पेश
बोर्ड के अधिकारियों ने नकल की पर्चियों की 20 बोरियां बरामद की है, जिसमे अधिकतर सवालों के उत्तर की छोटी-छोटी फोटो कॉपी की हुई पर्चियां थी। यह खुलासा उस वक्त हुआ जब गुजरात बोर्ड परीक्षा कमेटी के मामले की सुनवाई कर रही थी। बोर्ड ने इस मामले में गंभीर रुख अख्तियार करते हुए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा कोऑर्डिनेटर को समन किया है। वहीं इस मामले में बोर्ड के वीसी एनसी शाह का कहना है कि हमने 15 छात्रों को समन करेंगे जोकि कथित रूप से नकल में शामिल हैं, इन सभी छात्रों को 31 मई को समन किया गया है।

सड़क पर्ची से भरी
जूनागढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी बीके केल्ला ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि हमे अनियमितता की कई शिकायतें मिली हैं, यह शिकायत स्वामीनारायणन गुरुकुल की है। जब हम यहां 14 मार्च को पहुंचे तो कक्षा 10 की परीक्षा चल रही थी, हमने देखा कि सड़क सफेद कागज के टुकड़ों से भरी थी, जोकि छात्रों द्वारा फेकी गई नकल की पर्ची थी। हमने कम से कम 3 चेतावनी रसायन विज्ञान की परीक्षा के वक्त दी थी थी, कुछ छात्रों ने अपने नकल के सामान को बोर्ड के पास जमा किया था। हमने परीक्षा के दौरान बच्चों की तलाशी भी ली, हमने पाया कि 15 छात्रों के पास नकल का सामान था।

काफी अनियमितता पाई गई
वर्ष 2008 में स्वामीनारायणन गुरुकुल स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। हालांकि अगले ही वर्ष इसे इस लिस्ट से हटा दिया गया था। इस वर्ष एक बार फिर से इसे सेंटर बनाया गया था। अगर स्कूल की सीसीटीवी फुटेज देखी जाए तो कई और अनियमितता सामने आएंगी। बोर्ड के अधिकारी का कहना है कि हमने 15 बच्चों के खिलाफ नकल को लेकर मामला दर्ज किया है, साथ ही नकल सामग्री को बरामद किया है, जोकि 200 किलो है।

इसे भी पढ़ें- भारी जलसंकट के बीच गुजरात सरकार भगवान को जगाने के लिए प्रदेशभर में कराएगी यज्ञ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+