आईआईटी छात्रा ने खरीदी फिल्म प्रमोशन में पहनी विद्या बालन की संबलपुरी साड़ी, खर्चे इतने हजार

20 साल की आईआईटी छात्रा ने खरीदी फिल्म प्रमोशन में पहनी विद्या बालन की संबलपुरी साड़ी,

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन को साड़ियों से उनके लगाव के लिए जाना जाता है। वो सार्वजनिक जगहों पर अक्सर साड़ी पहने ही दिखती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म शकुंतला देवी रिलीज हुई है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी विद्या साड़ी पहने ही दिखी थीं। इसी दौरान उन्होंने एक संबलपुरी साड़ी पहनी थी। जो ओडिशा की एक लड़की को इतनी पसंद आई कि उसने 55 हजार रुपए खर्च कर नीलामी में ये साड़ी खरीदी है। इस लड़की की उम्र 20 साल की है।

IIT स्टूडेंट है साड़ी खरीदने वाली लड़की

IIT स्टूडेंट है साड़ी खरीदने वाली लड़की

संबलपुरी 'मैथ्समैटिकल इक्वेशन' वाली ये साड़ी 55 हजार रुपये में ऑनलाइन नीलाम हुई है। 20 साल की दिबांशी मिश्रा ने ये साड़ी खरीदी है। दिबांशी आईआईटी गुवाहाटी की स्टूडेंट है। बताया गया है कि नीलामी में मिले ये रुपए साड़ी के बुनकर को दिए जाएंगे, जिन्होंने साल 2015-16 में पहली बार इस साड़ी को बनाया था।

इसलिए खास है ये साड़ी

इसलिए खास है ये साड़ी

विद्या बालन ने फिल्म शकुंतला देवी में मशहूर गणितज्ञ का किरदार निभाया है। फिल्म के प्रमोशन के वक्त विद्या ने ये मैथ्स के फॉर्मूलों से भरी ये साड़ी पहनी थी। ऐसे में आईआईटी की इस छात्रा को ये साड़ी इतनी पसंद आई कि उसने इसे खरीदने के लिए 55 हजार रुपए खर्च कर दिए। अनु मेनन के निर्देशन में बनी फिल्म शकुंतला देवी में विद्या ने शकुंतला देवी का किरदार निभाया है। जिन्हें गणित के क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा के लिए 'ह्यूमन कंप्यूटर' कहा जाता था।

एक बार फिर बायोपिक में दिखेंगी विद्या!

एक बार फिर बायोपिक में दिखेंगी विद्या!

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विद्या बालन गणितज्ञ शकुंतला देवी की बायोपिक के बाद एक और बायोपिक में नजर आएंगी। विद्या बालन वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं। जिन्होंने ओलंपिक में जगह बनाकर नाम कमाया था। संजना रेड्डी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माता विद्या बालन से संपर्क में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि परिणीता, डर्टी पिक्चर, कहानी, इश्किया जैसी फिल्में कर चुकी विद्या का नाम इस फिल्म के लिए लगभग तय हो चुका है।

ये भी पढ़िए- सुशांत केस: मुंबई पहुंची सीबीआई, तीन हिस्सों में बंटी टीम, सबसे पहले इनसे हो सकती है पूछताछ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+