भारत माता की जय कहने की वजह से 20 छात्रों को परीक्षा देने से रोका

भोपाल। मध्य प्रदेश के एक स्कूल में भारत माता की जय बोलने के चलते कथित तौर पर 20 छात्रों को स्कूल से बाहर कर देने का मामला सामने आया है। यह मामला मध्य प्रदेश के रतलाम का है जहां 20 छात्रों को भारत माता की जय बोलने की वजह से प्री बोर्ड की परीक्षा देने से रोक दिया गया है। स्कूल के इस फैसले के बाद गुस्साए परिजनों ने स्कूल के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।

students

यह मामला रतलाम के नामली कस्बे के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल का है, जहां शुक्रवार को नौंवी कक्षा के छात्रों के खिलाफ स्कूल प्रबंधन की ओर से कार्रवाई की गई है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की जांच की बात कही है। वहीं इस पूरे मामले पर स्कूल प्रबंधन की ओर से कुछ नहीं कहा गया है और प्रबंधन ने चुप्पी साध रखी है।

बताया जा रहा है कि यह स्कूल अल्पसंख्यकों का है, जिसकी वजह से स्कूल ना तो शिक्षा विभाग के नियमों का पालन करता है और ना ही जिला प्रशासन के आदेशों का पालन करता है। सूत्रों का कहना है कि बच्चों के भविष्य के चलते परिजनों ने इस मामले को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़ें- मूल्यों, परंपराओं और दर्शन की सकारात्मकता समाज को प्रदान करें शिक्षक: सुरेश सोनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+