Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Police Vs Himachal Police: दिल्ली पुलिस के 20 जवान हिरासत में, AI समिट के उत्पातियों को गए थे पकड़ने

Delhi Police Vs Himachal Police: हिमाचल प्रदेश पहुंचे दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को सोलन ने हिरासत में ले लिया। इस मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी। मामला तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से शुरू हुआ, लेकिन देखते ही देखते स्थिति ऐसी बन गई कि सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को ही हिरासत में ले लिया। यह पूरा घटनाक्रम चंडीगढ़-कालका-शिमला हाईवे पर सामने आया और दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामने आ गई।

AI समिट से शुरू हुआ विवाद

पूरा मामला दिल्ली में आयोजित एक एआई (AI) समिट से जुड़ा है। इस समिट के दौरान तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन किया था। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के बाद ये तीनों कार्यकर्ता शिमला जिले के रोहड़ू इलाके में चले गए और एक स्थानीय होटल में ठहरे हुए थे। दिल्ली पुलिस को इनकी लोकेशन का पता चला और एक टीम रोहड़ू पहुंची। वहां से तीनों को हिरासत में लेकर दिल्ली ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही मामला उलझ गया।

Delhi Police Vs Himachal Police

सोलन पुलिस की एंट्री और कानूनी रोड़े

जैसे ही सोलन पुलिस को इस ऑपरेशन की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। धर्मपुर के पास चंडीगढ़-कालका-शिमला हाईवे पर बैरिकेडिंग कर दी गई और नाकाबंदी कर दी गई। यहीं पर सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस की टीम को रोक लिया। इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में ले लिया गया। इससे हालात तनावपूर्ण हो गए और दोनों राज्यों की पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई।

तीनों कार्यकर्ताओं को कोर्ट में पेश किया गया

हिरासत में लिए गए तीनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शिमला की जिला अदालत में पेश किया गया। उन्हें एसीजेएम (ACJM) कोर्ट नंबर 2 में लाया गया। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी अदालत में मौजूद थे। यह मामला अब सिर्फ कानून तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया।

PM Modi In Israel: हिब्रू अखबार की हेडलाइन में 'हिंदी..., इजरायली न्यजूपेपर्स ने PM Modi को लेकर क्या-क्या छाप
PM Modi In Israel: हिब्रू अखबार की हेडलाइन में 'हिंदी..., इजरायली न्यजूपेपर्स ने PM Modi को लेकर क्या-क्या छाप

हिमाचल सदन पर आधी रात का छापा और सियासत

मामले में एक और ट्विस्ट तब आया जब यह सामने आया कि आरोपियों में से एक, जितेंद्र सिंह, दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में ठहरा हुआ था। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उसे पकड़ने के लिए आधी रात को हिमाचल सदन में छापा मारा था। इस छापेमारी को लेकर पहले ही काफी विवाद हो चुका था। विपक्ष ने इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया, जबकि दिल्ली पुलिस इसे कानून के तहत की गई कार्रवाई कह रही है। साथ ही हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इसकी आलोचना की थी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+