लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे 20 एयरक्राफ्ट का जमावड़ा, गर्जन से गूंज उठे आसमान और सहम गए दुश्मन के हौसले

आपको बता दें कि एएन 32 परिवहन विमान मानवीय सहायता और आपदा राहत का काम करते हैं। यह विमान बाढ़ या फिर किसी अन्य दैवीय आपदा से निपटने के लिए मदद लेकर आते हैं और राहत सामग्री लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं।

लखनऊ। आज यूपी के आगरा एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियां चलने के अलावा विमान भी उड़ान भरते नजर आएंगे। आज इस एक्सप्रेस-वे पर उड़ान भरने और उतरने यानी लैंडिंग का अभ्यास होगा। पिछले साल भी ऐसा हो चुका है, लेकिन इस बार खास बात यह है कि वायुसेना के कुल 20 विमान यह अभ्यास करेंगे, जिसमें परिवहन विमान (एएन 32) भी शामिल हैं। यह अभ्यास उन्नाव जिले के पास में होगा। यह अभ्यास सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें मिराज 2000, जगुआर, सुखोई 30 और एएन 32 परिवहन विमान शामिल होंगे। आपको बता दें कि एएन 32 परिवहन विमान मानवीय सहायता और आपदा राहत का काम करते हैं। यह विमान बाढ़ या फिर किसी अन्य दैवीय आपदा से निपटने के लिए मदद लेकर आते हैं और राहत सामग्री लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं।

Indian Air Force 20 Air Carft Land on Lucknow-Agra Expressway, show their power

इतना ही नहीं, अगर कहीं से लोगों को निकाल कर ले जाना होता है तो भी यह विमान लोगों की मदद करते हैं। लड़ाकू जेट विमानों और परिवहन विमानों को सड़क पर उतारने का यह अभ्यास इसलिए किया जा रहा है ताकि युद्ध जैसी आपात स्थिति में पायलट सड़क का इस्तेमाल करते हुए ही लैंडिंग और टेक ऑफ कर सकें। यह कदम देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया एक अहम कदम है। इस अभ्यास में एमआई 17 हेलिकॉप्टर, कैरियर एयरक्राफ्ट हरक्यूलिस सी 17 भी हिस्सा लेंगे।

कल ही लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे की धुलाई की जा चुकी है। सड़क के हर छोटे-बड़े सुराख को सीमेंट के घोल से भर दिया गया है। सड़क की धुलाई के लिए करीब 100 टैंकर पानी लाया गया था। रन-वे के दोनों ओर सोफे, कुर्सियां डाली गई हैं, ताकि सुबह 10 बजे से शुरू होकर 2 बजे कर चलने वाले इस अभ्यास को देखा जा सके। इस अभ्यास का आयोजन करने के लिए 20 अक्टूबर से ही इस पर गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+