70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 2 साल के तेज प्रताप को रेस्‍क्‍यू टीम ने बचाया, देखे तस्‍वीरें

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दो साल का मासूम 70 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर राहत टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। देखते ही देखते बच्‍चे के गिरने की खबर आसपास के इलाकों तक फैल गई। सभी लोग मासूम की कुशलता के लिए दुआ करने लगे, उधर रेस्‍क्‍यू टीम ने जी-जान से बच्‍चे को बचाने का प्रयास और आखिरकार उन्‍हें सफलता मिल गई। बच्‍चे के बाहर आने की बात सुनते ही पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।

 2 year old child who had fallen into a 70-feet deep borewell, rescued

जानकारी के मुताबिक, जिस दो साल के मासूम को बचाया गया है उसका नाम तेज प्रताप है। बच्‍चे के पिता का नाम आदित्य कुशवाहा है, जो कि ग्राम खैड़ार के रहने वाले हैं। यह घटना सिंगरौली जिले के केरहार गांव की है, जहां रविवार सुबह दो साल मासूम खेल रहा था और इसी दौरान 70 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। जैसे ही बच्‍चे के घरवालों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने इस बारे में प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद रेस्‍क्‍यू टीम मौके ने बिना देरी किए काम शुरू कर दिया।

 2 year old child who had fallen into a 70-feet deep borewell, rescued

आसपास के गांवों के लोगों को जैसे ही मासूम के गिरने की खबर मिली, वे घटनास्‍थल पर पहुंच गए। जिले के आला अधिकारियों ने न केवल रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन पर बराबर नजर बना रखी बल्कि मौके पर कानून व्‍यवस्‍था कायम रहे, इसका भी इंतजाम किया। घटनास्‍थाल पर पर्याप्‍त संख्‍या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई।

 2 year old child who had fallen into a 70-feet deep borewell, rescued
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+