पुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, 2 आतंकी ढेर, 1 जवान वीरगति को प्राप्त
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आज फिर से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलवामा के बांदजू इलाके सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन में सेना और पुलिस के जवान शामिल हैं। एनकाउंटर में दो आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया है। हालांकि अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, फिलहाल सेना इलाके में सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है।सेना ने आतंकियों के पास से 2 एके-47 को बरामद किया है। वहीं इस एनकाउंटर के दौरान एक जवान घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

सोमवार को भी अनंतनाग के वेरीनाग कापरान इलाके में सेना ने कुछ आतंकियों को घेर लिया था और जवानों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पिछले कुछ दिनों में सेना ने घाटी में दर्जनों आतंकियों को अलग-अलग एनकाउंटर में ढेर किया है। रविवार को सेना ने शोपियां में एनकाउंटर के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया था। जबकि सेना ने शुक्रवार को दो अलग-अलग एनकाउंटर में 8 आतंकियों को ढेर कर दिया था। सेना ने शोपियां जिले के मुनंद इलाके के में 5 आतंकियों को मार गिराया है। श्रीनगर में सेना के पीआरओ ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया था कि ऑपरेशन में 5 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। वहीं जम्मू कश्मीर के अवंतिपोरा के पंपोर के मीज गांव में भी सेना एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications