मथुरा: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, SP सिटी और SO की मौत, कई घायल
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा के जवाहर बाग में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस हमले में SP सिटी मुकुल द्विवेदी और एक SO संतोष कुमार यादव सहित कई लोगों के मारे जाने की खबर है। बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिसवालों पर ताबड़तोड़ की फायरिंग

SO संतोष कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि SP सिटी मुकुल द्विवेदी के सिर में गोली लगी थी जिसके बाद अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। इलाके में हालत काबू से बाहर है जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वीडियो के बाद ऑडियो से आया पत्थर कांड में नया मोड़: महिला ने कहा था टुच्चा, पढ़ें क्या हुई थी बहस

पुलिस जवाहरबाग में बागवानी विभाग की 250 एकड़ जमीन पर से कब्जा हटाने गई थी। जानकारी के मुताबिक एक धार्मिक संगठन के सदस्यों ने दो साल से एक सरकारी पार्क पर कब्जा किया हुआ था। कोर्ट के आदेश के बावजूद वे जमीन खाली नहीं कर रहे थे।


पुलिस को इस बात का अंदाजा नहीं था कि इतने लोग मौजूद होंगे और उनके पास हथियार भी होंगे। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि इस हमले में SO संतोष कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि SP सिटी मुकुल द्विवेदी को गंभीर हालत में आईसीयू में एडमिट कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
मौके पर काफी ब्लास्ट भी हुए हैं जिनमें कुछ लोगों के मारे जाने और दर्जनों पुलिस के घायल होने की खबर है। एंटी माइन टीम इलाके की छानबीन कर रही है। DM, SP, IG और DIG सहित कई अफसर घटनास्थल पर मौजूद हैं।
सीएम ने दुख जताया












Click it and Unblock the Notifications