वीडियो के बाद ऑडियो से आया पत्थर कांड में नया मोड़: महिला ने कहा था टुच्चा, पढ़ें क्या हुई थी बहस

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली-मथुरा रोड पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक महिला से अभद्रता करने और उसे बीच सड़क ईंट से मारने के मामले में अब एक नया मोड़ आया है। जांच कर रही दिल्ली पुलिस को घटना के समय की एक ऑडियो क्लिप मिली है जिससे साफ हो रहा है कि कांस्टेबल सतीश चंद्र और महिला रमनजीत के बीच बहस हुई थी। ऑडियो क्लिप में साफ सुनाई दे रहा है कि कांस्टेबल ने जब महिला से लाइसेंस दिखाने को कहा तो उसने मना कर दिया।

Audio reveals Delhi woman abused constable before brick attack
कांस्टेबल सतीश ने जब चालान काटने की बात कही तो महिला ने पैसा देने से मना कर दिया। बस इसके बाद दोनों में बहस शुरु हो गई। ऑडियो में महिला पुलिस वाले को टुच्चा कहते हुए साफ सुनी जा सकती है। इस ऑडियो के सामने आने के बाद रमनजीत कौर के भाई बिरजू का कहना है कि इस ऑडियो में मेरी बहन की आवाज ही है लेकिन मेरी बहन ने ट्रैफिक पुलिस वाले के 200 रुपये मांगने के बाद कहा कि क्या हम लोग टुच्चे दिख रहे हैं जो ऐसा करेंगे।

पढ़ें महिला और कांसटेबल के बीच क्या-क्या हुई बहस

कांस्टेबल सतीश- बेमतलब के यहां ड्रामे मत करो।
रमनजीत कौर- होगा तो।
सतीश- दिखाओ।
कौर- दिखा कर क्या करना है, क्या करना है।
सतीश- क्यों चालान करेंगे।
कौर- चालान तो करो, मैं पैसे हाथ में नहीं दूंगी।
सतीश- मैं कोर्ट का कर दूंगा।
कौर- कोर्ट का करो।
सतीश- आर सी लाइसेंस दो।
सतीश- यह कौन-सी तमीज है भई।
कौर- क्या तमीज है।
सतीश- आर सी लाइसेंस नहीं है।
कौर- क्यों नहीं है। हम टुच्चे लोग दिख रहे हैं तुम्हारी तरह।
सतीश- हम टुच्चे दिख रहे हैं।
कौर- बिल्कुल, तुम लोग टुच्चे ही होते हो।
सतीश- टुच्चे तुम हो।
कौर- ओए।
सतीश- ओए क्या।
कौर- ओए तमीज से बात कर लियो। समझा क्या है।
सतीश- ओए बकवास नहीं करेगी।
कौर- बकवास नहीं करेगी।
सतीश- तमीज नहीं है बोलने की।
कौर- तुझे तमीज है।
सतीश- अब देख ले।
कौर- अब देख ले, अब देख ले।
सतीश- कोई बात नहीं, बोले जा... ला आरसी लाइसेंस दे दे।
कौर- बदतमीज कहीं का।
सतीश- बदतमीजी करने लग रही है।

ऑडियो में इसके बाद पीछे से बच्चों के रोने की आवाज लगातार आ रही है और वे अपनी मां को पुलिस अंकल को आरसी लाइसेंस दिखाने के लिए रिक्वेस्ट करते हुए सुनाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+