पाकिस्तान सीमा के अरनिया सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, हथियार और ड्रग्स बरामद
नई दिल्ली: भारत की तमाम चेतावनियों के बाद भी पाकिस्तान सुधर नहीं रहा है। आए दिन उसकी ओर से भारतीय सीमा में तस्कर घुसपैठ की फिराक में रहते हैं। जिसको लेकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूरी तरह से सतर्क हैं। रविवार को बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर से लगती सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया। साथ ही हथियारों के साथ नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ। घटना के बाद से आसपास के इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में कुछ लोग पाकिस्तान की ओर से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान बीएसएफ के सतर्क जवानों की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने घुसपैठियों को रोकने की कोशिश की, जिस पर वो वहां से भाग निकले। हालांकि इस दौरान उन्होंने जान बचाने के लिए सारा सामान वहीं पर छोड़ दिया। बीएसएफ के मुताबिक सीमा पर लगे तार के पास से 58 पैकेट नशीले पदार्थ, दो पिस्टल और चार मैगजीन बरामद हुई है।
हफ्तेभर पहले बड़ी साजिश हुई थी नाकाम
आपको बता दें कि अभी एक हफ्ते पहले पंजाब के अबोहर (नई गजनीवाला चौकी) के पास पीले रंग का एक प्लास्टिक बैग मिला था। ये प्लास्टिक बैग जीरो लाइन ट्रैक (भारत की ओर) पर था। बाद में सर्च ऑपरेशन के बाद वहां से दो मीटर की दूरी पर एक और बैग मिला। जिसमें से AK-47 राइफल, 6 मैगजीन और 91 राउंड्स, दो M-16 राइफल के साथ 4 मैगजीन-57 राउंड और दो पिस्टल के साथ 4 मैगजीन व 20 राउंड बरामद हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications