कर्नाटक: बाइक पर स्टंट करना पड़ा महंगा, एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने किया अरेस्ट
कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को दो नाबालिगों को विजयनगर जिले में दुपहिया वाहन पर खतरनाक स्टंट करने बाद गिरफ्तार किया है।

कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को विजयनगर जिले के हगरीबोम्मनहल्ली इलाके में मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करने वाले दो नाबालिग युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। स्टंट के दौरान दोनों बुरी तरह से घायल हो गए थे।
पुलिस ने जिन दो युवको के खिलाफ ये मामला दर्ज किया है। उनका स्ंटट की वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घटना के वीडियो में दो नाबालिग बिना हेलमेट के बाइक पर खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि, दो किशोर बाइक को एक पहिए पर तेजी से भगाते हुए आ रहे हैं। वे काफी दूसर तक एक पहिए के सहारे बाइक से स्टंट करते हैं। कुछ दूर जाकर उनका अचानक से संतुलन बिगड़ जाता है। वे रोड के डिवाइडर से टकरा जाते हैं।
बाइक की डिवाइडर से इतनी जोर से टक्कर होती है, कि बाइक के पीछे बैठा किशोर डिवाइडर में फंस जाता है। जबकि बाइक को चला रहा युवक रोड पर दूर जा गिरता है। घटना में दोनों युवकों को चोटें आई हैं।
पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनका दोपहिया वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, इससे पहले अप्रैल में मुंबई पुलिस ने एक 24 वर्षीय व्यक्ति को दो लड़कियों के साथ मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किया था।
उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एंटोप हिल और वडाला टीटी पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्हें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं 308 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास) और मोटर वाहन अधिनियम तहत अरेस्ट किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications