Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

धोखेबाज ब्‍वॉयफ्रेंड ने वैलेंटाइन डे पर किन्‍नर गर्लफ्रेंड का किया सिर कलम!

चेन्नई। तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में एक मंदिर के गर्भगृह के अंदर 38 वर्षीय ट्रांसवुमन पुजारी की हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या की सजा) और गुंडा अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि किन्नर पुजारी राजथी 14 फरवरी को मंदिर के अंदर पूजा कर रहा थी, तभी मुख्य आरोपी मारुथु और उसके दोस्त स्नोविन ने उसके उपर दंराती से हमला किया और मौत के घाट उतार दिया।

मंदिर के अंदर काटा सिर

मंदिर के अंदर काटा सिर

आरोपियों ने पुजारी राजथी के सिर को धड़ से अलग कर दिया और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। हत्यारोपियों ने ट्रांस वुमन पुजारी का कटा हुआ सिर मंदिर के बाहर रख दिया और उसका धड़ मंदिर के अंदर ही छोड़ दिया है। इसके बाद आरोप घटनास्थल से फरार हो गए। आरोपी मारुथु ने सोमवार शाम अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया और उसके दोस्त स्नोविन को एक दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी और पुजारी के थे आपस में संबंध

आरोपी और पुजारी के थे आपस में संबंध

एक सूत्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी मारुथु ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उनसे खुलासा किया कि वह राजथि के साथ रिश्ते में था। अपने रिश्ते के दौरान, राजथी ने आरोपी को मंदिर के बाहर एक दुकान स्थापित करके में आर्थिक मदद की थी। उसने पानी लाने के लिए एक लॉरी भी खरीदी। बाद में, जब उसे पता चला कि मारुथु किसी अन्य महिला के साथ भी रिश्ते में है, तो राजथी ने उसकी आर्थिक मदद करना बंद कर दी। यहीं नहीं उसे मंदिर में प्रवेश करने और वहां के काम करने से रोक दिया था।

आरोपी एक साल से पुजारी को धमका रहा था

आरोपी एक साल से पुजारी को धमका रहा था

थूथुकुडी जिले के रामापुरम गांव के स्थानीय लोगों ने कहा कि राजथी से उसके संबंध खत्म होने के एक साल बाद तक आरोपी और उसका परिवार पुजारी को धमका रहा था। जिले के ट्रांसजेंडर समुदाय ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+