बिहार में नागरिकता कानून के विरोध के दौरान युवक की मौत, 2 हिंदू संगठन के लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बिहार में एक युवक की मौत हो गई थी, उसका शव 31 दिसंबर को बरामद किया गया। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमे दो हिंदू संगठन के लोग भी शामिल हैं। 21 दिसंबर को जब आरजेडी ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था तो युवक को हाथ में तिरंगा लिए हुए इस विरोध प्रदर्शन में आखिरी बार देखा गया था, जिसके बाद युवक लापता हो गया था, बाद में 31 दिसंबर को युवक का शव बरामद किया गया था।

caa

शरीर पर चोट के निशान

पुलिस का कहना है कि नागेश सम्राट जोकि हिंदू पुत्र संगठन और विकास कुमारजोकि हिंदू समाज संगठन का सदस्य है उसे 18 वर्षीय आमिर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आमिर बैग सिलने का काम करता था। फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन के इंचार्ज रफीकुर रहमान ने बताया कि हमारी जांच में पाया गया कि आमिर हंजला जब पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो आमिर वहां से जाने लगा। उस वक्त आमिर को कुछ लड़कों ने संगत गली में पकड़ लिया। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि ईंड व अन्य नुकीली चीजों से उसकी हत्या की गई है। आमिर के शरीर पर कटे के कई निशान थे।

मेरे बेटे की क्या गलती

आमिर के पिता सोहैल अहमद ने बताया कि यह पहली बार है जब उनके बेटे ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। उसकी क्या गलती थी, वह हाथ में तिरंगा लिए हुए था। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि बिहार की पुलिस 19 संगठनों से इस मामले में पूछताछ कर रही है जिसमे हिंदू पुत्र संगठन भी शामिल है। जिन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमे दीपक महतो, छोटू महतो, सनोज महतो, धेलवा, रइस पासवान शामिल है, जिन्हें पुलिस ने अपराधी कहा है। पुलिस ने बताया कि दीपक, छोटू और सनोज के जरिए ही हमे पता चला कि आमिर का शव कहां है।

भड़काने का आरोप

पुलिस इस मामले में सम्राट और कुमार की भी जांच कर रही है, जिनपर आरोप है कि उन्होंने लोगों को फेसबुक के जरिए भड़काया। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कुमार कहता है कि पुलिस हिंदुओं को प्रताड़ित कर रही है, सभी हिंदुओं के बेटे यहां फुलवारी शरीफ आएं। दूसरे वीडियो में सम्राट कहताअ है कि वह हिंदू का बेटा है वह फुलवारी पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+