दिल्ली के नजफगढ़ में गोदाम की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में एक दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हुई हैं। नजफगढ़ के नांगली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक गोदाम की दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही तुरंत पहुंची पुलिस ने मलबे में फंसे लोगों को निकाला।

बताया जा रहा है कि सुबह दीवार के गिरने से नीचे कई लोग दब गए। इस हादसे में कुछ लोगों को गंभीर चोटे भी आई हैं। मृतकों की घर सन्नाटा पसरा है। इस हादसे के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications