PM मोदी की मंत्रिपरिषद के साथ अहम बैठक जारी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद के साथ दो दिवसीय बैठक आज शाम 6 बजे से रात 9.30 बजे तक होगी। मंत्री परिषद की यह बैठक 4 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से देर शाम तक चलेगी। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार की नीतियां बनाने के लिए ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज बनाया था। इस पहले भी पीएम मोदी ने 21 दिसंबर 2019 को काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक बुलाई थी।

मंत्रिपरिषद की बैठक में कई बड़े विभागों के सचिव प्रेजेंटेशन देंगे। सभी मंत्रालयों का अगले 5 साल के लिए क्या प्लान हैं इस पर प्रेजेंटेशन होगा। इस मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी ने 2024 तक का लक्ष्य तय करने का फैसला लिया है, इसलिए मंत्रियों को इस बात से अवगत कराया जाएगा कि अगले साढ़े चार साल के लिए उनका होम वर्क क्या है। इस बैठक में सरकार अपने कई प्रोजेक्टों की रूपरेखा तैयार करेगी।
मंत्रियों को इस बात से अवगत कराया जाएगा कि अगले साढ़े चार साल के लिए उनका होम वर्क क्या है? इस पहलें भी पीएम मोदी ने 21 दिसंबर को काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स बैठक बुलाई थी। बता दें कि नई सरकार को आए हुए करीब 6 महीने बीत चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 'न्यू इंडिया', 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनोमी के मिशन पर काम कर रहे हैं। यही कारण है कि 2024 यानी जब सरकार के दूसरे कार्यकाल के 5 साल पूरे होंगे तबतक का खाका तैयार किया जा रहा है।
बता दें कि 2014 में सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार की तरफ से शुरुआती दिनों में काफी योजनाओं की शुरुआत की गई थी, तब सरकार ने जनधन योजना, मुद्रा बैंक योजना, मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं की शुरुआत की थी।












Click it and Unblock the Notifications