घोर लापरवाही: बेंगलुरू में जल आपूर्ति बोर्ड के खोदे गड्ढे में गिरने से ढ़ाई साल के बच्‍चे की हुई मौत

बेंगलुरू में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां वॉटर सप्‍लाई बोर्ड के कर्मचारियों ने एक गड्ढ़ा खोद कर छोड़ रखा था जिसमें एक ढ़ाई साल के बच्‍चे की गिर कर मौत हो गई है।

BWSSB

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। बेंगलुरू के जल आपूर्ति बोर्ड के कर्मचारियों ने एक गड्ढ़ा खोदा था। इस गड्ढे में गिरने के बाद एक ढ़ाई साल के बच्चे की मौत हो गई है। ये घटना मगदी इलाके के पास गोलारहट्टी की है। पाइपलाइन लगाने के लिए ये बेंगलुरू वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (BWSSB) द्वारा ये गड्ढा खोदा गया था।

गड्ढे के आसपास कोई चेतावनी संकेत या बैरिकेड्स नहीं लगाए गए थे, जिसके कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई और मासूम को जान गवांनी पड़ी। मामले में बीडब्ल्यूएसएसबी के इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआरदर्ज कर दी गई है।

बीडब्ल्यूएसएसबी जैसी बेंगलुरु की नागरिक एजेंसियां ​​अतीत में इसी तरह की घटनाओं के कारण आए दिन सुर्खियों में रही हैं। आए दिन बेंगलुरू निवासियों द्वारा घटिया काम और लापरवाही का आरोप लगाया गया है। सड़कों पर गड्ढ़े के कारण कई मौते भी हो चुकी है

हालांकि इस घटना ने लोगों का डरा दिया है। हालांकि न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने बच्‍चे के बारे में कोई सूचना अभी तक शेयर नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+