1984 के दंगों में सिखों की हत्या से खुश थे राजीव गांधी: उमा भारती

उमा ने 1984 में हुए दंगों में मारे गए सिखों के लिए राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। इस दंगे को लेकर सामने आए स्टिंग पर उमा भारती ने कहा कि इस दंगे के लिए किसी स्टिंग की जरूरत नहीं है। उमा ने कहा कि अस्सी हजार सिखों की हत्या के बाद राजीव गांधी खुश हुए थे और उसे जायज ठहराया था।
जहां उमा के निशाने पर राजीव गांधी थे तो वहीं उन्होंने उनके बेटी-दामाद को भी गेर लिया। उमा ने प्रियंका गांधी को लेकर पूछे गए सवाल में कहा कि उनकी राजनीतिक हैसियत नहीं है। प्रियंका के साथ-साथ उमा ने एक बार फिर से राबर्ट वाड्रा पर भी हमला बोला। उमा ने कहा कि राबर्ट वाड्रा के खिलाफ जांच चल रही हैं, उनके परिणाम का उन्हें इंतजार करना चाहिए। यदि अपराध किया है तो प्रियंका गांधी का पति हो या लीलावती-कलावती का पति उसे जेल जाना ही पड़ेगा।
गौरतलब है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के बारे में एक सनसनीखेज खुलासा किया गया। कोबरापोस्ट द्वारा किए गए इस स्टिंग ऑपरेशन से इस बात का खुलासा हो गया कि कैसे पुलिस ने कांग्रेस सरकार के सामने खुद को सही साबित करने के लिए दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई करने से मना कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications