Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1975 बीमार, 47 लोगों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता का कारण बना हुआ है। लॉकडाउन की अवधि पूरी होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं ऐसे में कोरोना मरीजों की संख्या 26 हजार के पार जाना सरकार के लिए बड़ी समस्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालाय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 26,917 हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटे में 1975 नए मामले सामने आए, जबकि इसी दौरान 47 लोगों की मौत भी हुई है। राहत की बात यह है कि अब तक 5913 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं।

1975 new COVID19 cases and 47 deaths in the last 24 hours in India

भारत में 25 मार्च से 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया था जिसकी अवधी को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया था। लॉकडाउन का सख्ती से पालन और केंद्र व राज्य सरकारों के अथक प्रयासों के बावजूद देश में अब भी कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफ हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी है कि देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 26,917 हो गए हैं, वहीं संक्रमण की वजह से होने वाली मौतों की संख्या भी बढ़कर 826 हो गई है। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात में संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है।

राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 81 नए मामले मिले हैं। अब राज्य में कुल मामले 1097 हो गए हैं। इंदौर में कोरोना के 91 नए केस सामने आए जिसके बाद वहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,176 हो गई है, मध्य प्रदेश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2090 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में अबतक कोरोना के कुल 1843 मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामले बढ़कर 461 हो गए हैं। महाराष्ट्र में आज कोरोना के 440 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8068 हो गई है। वहीं, कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 342 हो गई है। वहीं, गुजरात में 24 घंटों में 230 नए मामले सामने आए हैं और 18 मौतें रिपोर्ट की गई हैं, राज्य में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3301 हो गई है।

यह भी पढ़ें: COVID-19: डीप ब्रीदिंग से कोरोना वायरस को दी मात, 50-50 थी बचने की उम्मीद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+