भारत की 18 फीसदी युवा आबादी को लग चुकी हैं कोरोना की दोनों डोज- सरकार

गुरुवार को सरकार ने कहा कि भारत की 58% युवा आबादी को कोरोना की कम से कम एक डोज लगाई जा चुकी है, जबकि 18% युवा आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

नई दिल्ली, 9 सितंबर। गुरुवार को सरकार ने कहा कि भारत की 58% युवा आबादी को कोरोना की कम से कम एक डोज लगाई जा चुकी है, जबकि 18% युवा आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। कुल मिलाकर भारत में अब तक 72 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि भारत अभी भी कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है, और कोरोना का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि देश के 35 जिलों में अभी भी साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से अधिक जबकि 30 जिलों में यह 5-10 प्रतिशत के बीच बना हुआ है।

vaccination

देश के अलग अलग इलाकों से कोरोना के केसों की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि पिछले सप्ताह देश के 68.59% केस अकेले केरल से दर्ज किए गए। देश में टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए सरकार ने कहा कि सिक्किम, दादर और नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश में 18 वर्ष की आयु से अधिक के सभी लोगों को कम से कम 1 डोज लग चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि देश की 18 फीसदी युवा आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज जबकि 58 फीसदी युवा आबादी को वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है। वहीं 9 सितंबर तक भारत में 72 करोड़ लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: जैन मुनि की लव स्टोरी: 16 की उम्र में दीक्षा, 38 में प्रज्ञा दीदी से प्यार, अब 25 साल क साधना छोड़ करेंगे शादी

स्कूलों में शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू करने के बारे में पूछे जाने पर अधिकारियों ने कहा कि किसी भी वैज्ञानिक निकाय या प्रमाण से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है जो ये बताते हों कि स्कूलों को फिर से खोलने के लिए बच्चों का टीकाकरण आवश्यक है। हालांकि, शिक्षकों, स्कूल कर्मचारियों और अभिभावकों का टीकाकरण वांछनीय है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: वैक्सीन के बाद School खोलने को लेकर सरकार ने दिया ये जवाब | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+