पति को छोड़ नाबालिग के साथ लिव-इन में रहने लगी थी, फिर पनपा ये शक, हुआ खूनी अंजाम

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या करने के मामले में 19 साल के लड़के (घटना के वक्त 17 साल) को दोषी पाया है। युवक ने अपनी 19 साल की लिव इन पार्टनर की अगस्त 2016 में गला घोंटकर हत्या कर दी थी। महिला पहले से शादीशुदा थी लेकिन वो पति को छोड़ दोषी युवक के साथ रहने लगी थी। युवक के किसी और महिला से संबंध होने को लेकर दोनों के बीच शक पनपा और इसी में युवक ने महिला की उस वक्त गला दबाकर हत्या कर दी, जब वो सो रही थी।

 कोर्ट ने पौने दो साल बाद पाया दोषी

कोर्ट ने पौने दो साल बाद पाया दोषी

पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर उसके लिव पार्टनर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। करीब पौने दो साल के बाद कोर्ट ने तमाम सुबूतों के आधार पर युवक को दोषी पाया। पुलिस ने बताया कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी क्योंकि वह युवक पर किसी और महिला से संबंध होने को लेकर शक करने लगी थी।

 शुरू में माना गया था आत्महत्या का मामला

शुरू में माना गया था आत्महत्या का मामला

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद शुरू में इसे आत्महत्या बताया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच आत्महत्या के तौर पर शुरू की थी, लेकिन तफ्तीश के दौरान ये बात साफ हो गई कि ये हत्या है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। मृतका पहले से ही विवाहित थी वह अपने पति को छोड़कर नाबालिग के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। युवक ने खुद को मृतका का पति बताया था लेकिन उसके नाबालिग होने के चलते शादी को मान्य नहीं माना गया।

 मृतक की बहन ने की थी शिकायत

मृतक की बहन ने की थी शिकायत

इस मामले में सबसे पहले मृतका की बहन ने ही हत्या का आरोप लगाया था। उसका कहना है कि बताया कि बहन के प्रेमी का किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम संबंध चल रहा था, जिसका पता चलने पर उससे सवाल किया। इस पर 10 अगस्त, 2016 की रात सोती हुई अपनी प्रेमिका का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+