केरल: मल्लापुरम की 17 मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकर का नहीं होगा इस्तेमाल

केरल: मल्लापुरम की 17 मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकर इस्तेमाल ना करने का फैसला

मल्लापुरम। केरल के मल्लापुरम में वजाक्कड़ इलाके की 17 मस्जिदों की समितियों ने फैसला किया है कि सिर्फ एक ही मस्जिद में अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाएगा और बाकी में अजान बिना लाउडस्पीकर के होगी। ये फैसला मस्जिदों के आसपास स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों और दूसरे लोगों को तेज आवाज से होने वाली परेशानी को देखते हुए लिया गया है।

Kerala, malappuram, ramzan, speaker, muslim, hindu, रमजान, स्पीकर, माइक, केरल, मल्लापुरम, अजान

सिर्फ जुमा मस्जिद में लाउडस्पीकर

सिर्फ जुमा मस्जिद में लाउडस्पीकर

पिछले दिनों में गायक सोनू निगम के अजान के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर एतराज के बाद इसको लेकर काफी विवाद हुआ था लेकिन अब वजाक्कड़ इलाके के लोगों ने जो उदाहरण पेश किया है, उससे देशभर के लोग सबक ले सकते है। इस इलाके की सबसे बड़ी मस्जिद (जुमा मस्जिद) वालिया जुमा ने तय किया है कि सभी मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान के बजाय सिर्फ की एक ही मस्जिद से अजान दी जाएगी।

एक सप्ताह से हो रहा अमल

एक सप्ताह से हो रहा अमल

द न्यूज मिनट के मुताबिक, वालिया जुमा मस्जिद के साथ 17 मस्जिदों ने मिलकर ये तय किया है कि जुमा मस्जिद में लाउडस्पीकर से अजान होगी और बाकी मस्जिदों के भीतर बिना माइक के अजान होगी। इसके लिए सभी 17 मस्जिदों की समितियों ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। इसके बाद बीते एक सप्ताह से क्षेत्र में सिर्फ एक ही मस्जिद में लाउडस्पीकर से अजान हो रही है, बाकी में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं हो रहा।

परेशानी पर फैसला

परेशानी पर फैसला

वजक्कड़ मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष टीपी अब्दुल अजीज ने बताया कि इलाके में कई मस्जिदें हैं सभी में दिन में पांच बार अलग-अलग समय पर अजान दी जाती थी। जिसकी वजह से काफी लोगों को परेशानी होती थी, खासतौर से आसपास के स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई में इससे खलल पड़ती थी।

दूसरे कामों के लिए भी इस्तेमाल नहीं होगा मस्जिद का लाउडस्पीकर

दूसरे कामों के लिए भी इस्तेमाल नहीं होगा मस्जिद का लाउडस्पीकर

शोर से परेशानी को देखते हुए सभी ने बैठकर ये फैसला किया कि सारी मस्जिदों की जगह एक मस्जिद में लाउडस्पीकर से अजान हो। इसके साथ-साथ किसी दूसरे धार्मिक या अन्य कामों के लिए भी लाउडस्पीकर पर मस्जिदों ने बैन लगा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+