बंगाल में बीजेपी के लिए अच्छी खबर, दार्जीलिंग के 17 पार्षदों ने थामा पार्टी का दामन
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी नेताओं का दल बदलने का दौर जारी है। क्योंकि दार्जिलिंग नगर पालिका के 17 पार्षद शुक्रवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। यह सभी पार्षद पहले गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के साथ थे लेकिन अब उन्होंने उस पार्टी को छोड़कर सभी ने बीजेपी की सदस्यता ज्वाइन कर ली है। बता दें कि ये सभी 17 पार्षद दार्जिलिंग म्युनिसिपैलिटी से हैं। पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के दौरान बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिले जनाधार के बाद से ही अन्य पार्टियों के पार्षद, विधायक और सांसदों के बीजेपी में शामिल होने का सिसिला जारी है। इससे पहले पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी को उस समय तगड़ा झटका लगा था जब टीएंमसी के 2 विधायक समेत 50 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके अलावा सीपीएम का भी एक पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ था। हाल ही बीजेपी नेता मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय भी शामिल हैं।
बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से 18 पर कब्जा जमाया है। जबकि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी टीएमसी को मात्र 22 सीटों पर जीत मिली है। इस बार के चुनाव में पश्चिम बंगाल में जैसा प्रदर्शन किया वैस पहले कभी देखने को नहीं मिला। इसकी वजह से स्थानीय नेताओं का छुकाव अब बीजेपी की ओर देखने को मिला है। यही वजह भी है कि स्थानीय नेता दनादन बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।
राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो पश्चिम बंगाल ने अमित शाह की अगुवाई वाली बीजेपी ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसका कारण टीएमसी घबराई हुई है। जबकि स्थानीय नेताओं को लग रहा है कि बंगाल में ममता का जनाधान पहले से कम हो रहा है और बीजेपी का बढ़ रहा है, इसी को देखते हुए स्थानीय नेताओं का झुकाव बीजेपी की ओर से देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- चुनाव में सीएम के बेटे को मिली हार, क्षेत्र में पहुंचे परिवहन मंत्री ने जनता पर कुछ इस तरह निकाला गुस्सा












Click it and Unblock the Notifications