भारत में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 16 हजार नए मामले, 113 लोगों की मौत
भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 16,752 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 11,718 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं।
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 16,752 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 11,718 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं। वहीं, इस संक्रमण के कारण बीते 24 घंटे में 113 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है।
Recommended Video

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के कुल केसों की संख्या बढ़कर 1 करोड़, 10 लाख, 96 हजार, सात सौ इकत्तीस हो गई है। इसके अलावा इस बीमारी से अबतक 1 करोड़, 7 लाख, 75 हजार, एक सौ उन्हत्तर लोग ठीक हुए हैं। वहीं देश में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1 लाख, 57 हजार, 51 पहुंच गई है। वहीं, भारत में को कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख, 64 हजार पांच सौ ग्यारह है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 1 करोड़, 43 लाख, 1 हजार दो सौ छ्यासठ स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया जा चुका है।
वहीं कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को देखते हुए ओडिशा सरकार ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, मध्य प्रदेश और पंजाब से प्रदेश में आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना वायरस टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया है। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री एन किशोर दास ने कहा है कि सभी यात्रियों की हवाईअड्डों पर स्क्रीनिंग की जाएगी और यदि किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उसका टेस्ट कराया जाएगा। वहीं, व्यक्ति के कोरोना से संक्रमित पाए जाने पर उसे आइसोलेशन में रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications