16 मंत्रियों को मिली धमकी, 26 जनवरी को होंगे बम धमाके रोक सको तो रोक लो

उदयपुर। 26 जनवरी नजदीक आने के साथ ही आतंकी संगठनों की धमकियों का सिलसिला शुरु हो गया। आतंकी संगठन आइएम ने राजस्थान 16 मंत्रियों को धमकी भरा इमेल भेजकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। धमकी पाने वालों में राजस्थान सरकार के 10 केंद्रीय व 6 राज्यमंत्री हैं।

vasundhara raje

धमकीभरा यह तथाकथित मेल इंडियन मुजहिद्दीन के सदस्य ने भेजा है। मेल में कहा गया है कि संभल कर रहना हम 26 जनवरी को आपको बड़ा झटका देने वाले हैं। जो भी कर सकते हो कर लो, हम चुनौती देते हैं कि 26 जनवरी को कई बम धमाके करेंगे रोक सको तो रोक लो।

राज्य की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड मेल की सत्यता की भी छानबीन कर रही है। राजस्थान के डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज ने कहा कि सभी मुख्य जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। उन्होंने कहा कि लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। राज्य सरकार अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ संपर्क में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+