16 दिन के बच्चे को उठाकर ले गया था बंदर, कुएं में तैरता मिला शव

ओडिशा के कटक जिले के तलबस्ता गांव में शनिवार को बंदर द्वारा उठाया गया 16 दिन का बच्चा कुएं में मृत मिला। घर के पास ही एक कुएं में घरवालों को बच्चा तैरता हुआ दिखा। गांववालों की मदद से जब बच्चे को बाहर निकाला गया, तो उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे।

कटक। ओडिशा के कटक जिले के तलबस्ता गांव में शनिवार को बंदर द्वारा उठाया गया 16 दिन का बच्चा कुएं में मृत मिला। घर के पास ही एक कुएं में घरवालों को बच्चा तैरता हुआ दिखा। गांववालों की मदद से जब बच्चे को बाहर निकाला गया, तो उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे। शनिवार को बच्चे को बंदर के उठा ले जाने के बाद वन अधिकारियों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया था। 30 कर्मी बच्चे की तलाश में जुटे थे।

Monkey

कटक जिले के तलबस्ता गांव में शनिवार के दिन जिस बच्चे को बंदर उठाकर ले गया था, वो गांववालों को कुएं में मृत मिला। पुलिस और वन अधिकारी दिनभर ढूंढने के बाद भी बच्चे को नहीं ढूंढ पाए। बच्चे के परिवारवालों को 15 फीट गहरे कुएं में शरीर तैरता हुआ दिखा, तब गांववालों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। लोगों का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान भी थे और देखकर ऐसा लग रहा था कि शरीर 24 घंटे से ज्यादा से पानी में था। पुलिस ने बंकी अस्पताल में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारी प्रियाब्रात राउत ने कहा, 'हम लोग ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं जिससे बच्चे की मौत का पता टल सके। बच्चे की सिजेरियन सेक्शन से प्रीमैच्योर बर्थ थी।' पुलिस का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि बच्चा बंदर के हाथों से छूट गया हो और कुएं में गिरकर उसकी मौत हो गई हो। बाकी मौत का मुख्य कारण जांच के बाद ही मालूम होगा।

शनिवाल को बच्चा अपनी मां के पास सो रहा था, इसी दौरान बंदर ने उसे झपट लिया। जब गांव वालों ने बंदर को बच्चे के साथ भागते देखा तो वन विभाग को इसके बारे में जानकारी दी। गांव वालों ने बच्चे को छुड़वाने की काफी कोशिश की लेकिन वो बच्चे को नहीं छुड़वा पाए। सुबह करीब छह बजे के करीब बच्चे की मां ने देखा कि एक बंदर उनके घर की बाउंड्री को पार करके ले जा रहा था, वो काफी चिल्लाई लेकिन बंदर हाथ नहीं आया।

गांव वालों का कहना है कि उनके इलाके में बंदरों की संख्या काफी है, कई बार बंदर गांववालों को घायल कर चुके हैं। उन्होंने इस बारे में कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

ये भी पढ़ें: जब विदेशी लड़की का टॉप खींचने लगा यह शरारती बंदर, फिर जो हुआ वो VIDEO में देखें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+