भारत में कोरोना वायरस के 13 हजार नए मामले आए सामने, एक्टिव केसों की संख्या पहुंची डेढ़ लाख के करीब

भारत में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिली है। केरल और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।

नई दिल्ली। भारत में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिली है। केरल और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के जहां 6 हजार नए मामले सामने आए वहीं केरल में 4,584 नए मामलों की पुष्टि हुई।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : 24 घंटे में करीब 14 हजार नए Corona Case, 101 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    corona virus

    स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1 करोड़ नौ लाख सत्तर हजार तीन सौ सतासी पहुंच गई है। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या एक लाख तेतालीस हजार एक सौ सत्ताईस पहुंच गई है, जो कुल पॉजिटिव मामलों का 1.30% है। कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक एक लाख छप्पन हजार दो सौ बारह लोगों की मौत हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें: कनाडा में कोरोना से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, स्वास्थ्य मंत्रालय बेबस, पीएम ट्रूडो ने कहा- खतरनाक स्थिति

    इस बीच भारत में 1 करोड़ चार लाख उन्चास हजार नौ सौ बयालीस स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू और कश्मीर, केरल, ओडिशा, झारखंड और मध्य प्रदेश में अब तक सबसे अधिक टीकाकरण दर्ज किया गया है। कोरोना वायरस के मामलों में महाराष्ट्र सबसे अधिक चिंता का कारण बना हुआ है वहां के कुछ इलाकों में कोरोना वायरस के केसों में पिछले कुछ दिनों में भारी इजाफा हुआ है।

    महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या दो लाख सतासी हजार छह सौ बत्तीस पहुंच गई है। शुक्रवार को मिले नए 6 हजार केस पिछले 83 दिनों में सबसे अधिक हैं। जबकि महाराष्ट्र के मुंबई में पिछले 77 दिनों में शुक्रवार को सबसे अधिक 823 मामले सामने आए। मुंबई के करीबी इलाके ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण और डोंबिवली में कोरोना वायरस के 748 नए मामले सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+