ओडिशा: मुठभेड़ में पुलिस ने 13 नक्‍सलियों को मार गिराया

भुवनेश्‍वर। ओडिशा के मलकानगिरी जिले में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में कम से कम 13 नक्सली मारे गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे गुदारी गांव में मुठभेड़ हुई। कई मिनटों तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। जिला पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जिला स्वैच्छिक बल के साथ इलाके में छापेमारी की। नक्सलियों द्वारा पुलिस बल पर हमला करने के बाद पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की।

सिंह ने कहा कि हमें इलाके में नक्सलियों की सक्रियता की सूचना मिली थी। उसी सूचना के आधार पर हमने अभियान छेड़ा उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से 13 शव बरामद किए गए हैं। इससे पहले पुलिस ने 14 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी दी थी। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को अबतक की सबसे बड़ी चोट पहुंची है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और गोलियां बरामद की हैं।

Odisha: 13 Maoists killed in fierce encounter in Malkangiri

बरामद हथियारों में एक एके-47 राइफल और दर्जनों देसी हथियार, दो बारूदी सुरंग विस्फोटक बरामद हुए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक प्रकाश मिश्र ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है। मारे गए नक्सलियों में से कई पर छत्तीसगढ़ में 25 मई को कांग्रेस के काफिले पर हुए हमले में शामिल होने का संदेह है। उस हमले में प्रदेश कांग्रेस के कई प्रमुख नेता मारे गए थे। उड़ीसा के आधे हिस्से में नक्सली सक्रिय हैं और राजधानी भुवनेश्वर से 600 किलोमीटर दूर स्थित मलकानगिरी उनका प्रमुख गढ़ माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+