ऑनलाइन क्लास में सवाल का जवाब नहीं दे पाई बेटी, मां ने शरीर पर काटा और पेंसिल से किए वार

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी बेटी के साथ कथित तौर बेहद गलत बर्ताव किया है। इसके पीछे की वजह बेटी का ऑनलाइन क्लास को ध्यान से ना लिया जाना बताया जा रहा है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, सांताक्रूज पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसपर आरोप है कि उसने अपनी 12 साल की बेटी पर पेंसिल से वार किए हैं, क्योंकि वह ऑनलाइन क्लास के दौरान टीचर द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब नहीं दे पा रही थी।

mumbai, mumbai crime, maharashtra, online class, crime against women in maharashtra, mother stabs daughter, mother stabs daughter in mumbai, मुंबई, महाराष्ट्र, ऑनलाइन क्लास, मुंबई में महिलाओं के खिलाफ अपराध, महिला ने बेटी को मारा

घटना बुधवार की है, जब कक्षा 6 में पढ़ने वाली ये बच्ची ऑनलाइन क्लास ले रही थी। इस दौरान उसकी टीचर ने उससे कोई सवाल पूछ लिया, जिसका वह जवाब नहीं दे सकी। जिससे उसकी मां को काफी गुस्सा आ गया। महिला ने बच्ची की पीठ पर पेंसिल से कई वार किए और कई बार उसके शरीर पर काटा। जिसके बाद बच्ची की छोटी बहन ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन किया। बच्ची की छोटी बहन ने इस पूरी घटना को देखा था।

जिसके बाद एनजीओ की तरफ से दो लोग पीड़ित बच्ची के घर आए और उसकी मां से बात करने की कोशिश की। हालांकि महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। महिला को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Republic TV पर मुंबई पुलिस ने दर्ज की चौथी FIR, एंकर और संपादकों पर केस, जानें इस बार क्या है आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+