12 साल के लड़के के लिए सेल्फी बनी काल, फोटो लेने के चक्कर में फिसला पैर और झरने के साथ बहा

चेन्नई, 09 नवंबर। तमिलनाडु से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है, यहां झरने के किनारे सेल्फी लेने के चक्कर में 12 साल का लड़का पानी की तेज बहाव में बह गया। घटना तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में कलवरयान पहाड़ी पर सिरुकलुर झरने की है, जहां सेल्फी फोटो लेने की कोशिश में बच्चा बह गया। उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है, रेस्क्यू टीमें बच्चे की तलाश में जुट गई है। बता दें कि बारिश की वजह से पानी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

सेल्फी लेने के दौरान झरने के साथ बहा

सेल्फी लेने के दौरान झरने के साथ बहा

सेल्फी लेने के दौरान सुध-बुध खो देना कितना खतरनाक हो सकता है, आप इस खबर से अंदाजा लगा सकते है। पिछले कुछ सप्ताह से पहाड़ियों पर भारी बारिश के कारण पेरियार फॉल्स, मेहगाम फॉल्स और सिरुकलुर फॉल्स जैसे झरनों में जल स्तर खतरनाक लेवल तक बढ़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़के के साथ उसके कई और दोस्त भी मौजूद थे।

अपने दोस्तों संग नहाने गया था लड़का

अपने दोस्तों संग नहाने गया था लड़का

बताया जा रहा है कि तिरुवन्नामलाई जिले के वनपुरम गांव के सुरेश भूमिनाथन, वेंकटेश सतीश और 4 अन्य लोग रविवार सुबह नहाने के इरादे से सिरुकलूर झरने गए। जब सुरेश सेल्फी लेने के लिए झरने के करीब पहुंचा तो अचानक उसका पैर फिसल गया। वह चट्टान से फिसल कर पानी की तेज लहरों में गिर गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

24 घंटे बाद भी लड़का लापता

24 घंटे बाद भी लड़का लापता

इस बीच दोस्तों ने तुरंत शंकरपुरम दमकल कर्मियों और करियालुर पुलिस को इसकी सूचना दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। गोताखोर पानी में सुरेश की तलाश कर रहे हैं। हादसे से एक दिन बाद भी सुरेश का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उधर, हादसे के बाद से ही सुरेश के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह खुद भी अपने स्तर पर बच्चे की तलाश कर रहे हैं।

एडवेंचरस सेल्फी बनी मौत की वजह

एडवेंचरस सेल्फी बनी मौत की वजह

सेल्फी लेने के दौरान हुए हादसे के कई मामले सामने आ चुके हैं। लोग इस कदर लापरवाह हो जाते हैं कि अपनी जान से ही हाथ धो बैठते हैं। किसी खतरनाक जगह सेल्फी लेना खतरे से खाली नहीं है, ऐसी जगहों से दूर ही रहने में भलाई है। सोशल मीडिया पर मशहूर मॉडल सोफिया चेउंग की मौत की वजह भी सेल्फी थी। इसी साल जुलाई में एक एडवेंचरस सेल्फी लेने के दौरान ऊंचाई से गिर गईं और उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में युवक ने सेल्फ डिफेंस में तेंदुए को मारा, वन विभाग की टीम ने किया अंतिम संस्कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+