असम: बच्चा चोरी के शक में 4 युवकों को पीट रही थी भीड़, बचाने गए पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

गुवाहाटी: असम में मॉब लिंचिंग रोकने गए सुरक्षाकर्मियों को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसमें 12 सुरक्षाकर्मी और कुछ ग्राणीण घायल हो गए। शुक्रवार को असम के हैलाकांडी जिले नित्यानगर गांव में भीड़ से चार लोगों को बचाने की कोशिश करने वाले सुरक्षाकर्मियों पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। इन चार लोगों को बच्चा पकड़ने के शक में लोगों ने पकड़ा था। घायलों में हैलाकांडी सदर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इंचार्ज हेमंत कुमार दास, दूसरे अधिकारी अशोक चक्रवर्ती,अल्गापुर पुलिस थाना प्रभारी बोरत चंद्र कर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के दो जवान शामिल हैं। भीड़ ने पुलिस के वाहन को भी आग के हवाले कर दिया।

12 security personnel injured in mob attack in Hailakandi in assam

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बरुण पुरकायस्थ ने कहा कि हैलाकांडी शहर से करीब 13 किलोमीटर दूर नित्यानगर गांव के लक्कड़बाजार साप्ताहिक पशु बाजार में पुलिस कांस्टेबल जमील हुसैन सहित नौ लोगों की टीम चारों लोगों को भीड़ से बचाने पहुंची तो लाठी डंडों से लैस स्थानीय लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों को बचाने की कोशिश की। उन लोगो को इस दौरान चोटें आईं।

चोटिल सदर पुलिस थाना प्रभारी हेमंत कुमार दास की हालत गंभीर है। उन्हें पड़ोसी जिले कछार के सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। एएसपी ने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों को भी चोटें आई हैं, जो पुलिसकर्मियों को भीड़ के हमले से बचाने गए थे। हालांकि, अतिरिक्त पुलिस बलों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। हलाकांडी के पुलिस अधीक्षक पबिंद्र कुमार नाथ ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- मॉब लिंचिगः रिश्तेदार के घर से लौट रहे चचेरे भाइयों को बच्चा चोर बताकर पीटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+