बैंगलोर सहित राज्य के 11 शहरों के नामों का हुआ नामकरण

राजधानी बैंगलोर के इतिहास में एक नया पन्ना जुड़ गया है। 'बेंगलुरू', कर्नाटक की राजधानी बेंगलौर आज से इसी नाम से जानी जाएगी। कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर का आधिकारिक नाम बदलकर बैंगलूरु रख दिया गया है। केवल बैंगलोर ही नहीं बल्कि कर्नाटक के 11 दूसरे शहरों के नाम भी आज से बदल जाएंगे। जिसकी पुष्टि कर्नाटक सरकार ने अपनी वेबसाइट पर की है। राज्य सरकार ने नए नाम पहले ही दे दिए थे लेकिन केंद्र में इनके पुराने नाम ही चल रहे थे। कन्नड़ लेखक यू आर अनंतमूर्ति के प्रस्ताव के लगभग एक दशक बाद इस शहर का नाम बदला जा रहा है। और आज से देश का ये आईटी हब अपने कन्नड़ उच्चारण वाले नाम बेंगलुरू के नाम से जाना जाएगा।

Bengaluru

11 दूसरे शहरों के नए नाम

कर्नाटक के 11 अन्य शहर भी आज से अपने नए नाम नामों से जाने जाएंगे। इन शहरों में मैसुरु (मैसूर), मैंगलुरु (मंगलौर), बल्लारी (बेल्लारी), विजयपुरा (बीजापुर), चिक्कामैंगलुरु (चिकमंगलूर), कालबुर्गी (गुलबर्गा), शिवामोग्गा (शिमोगा), होसापेते (होसपेत), हुब्बाली (हुबली), टुमकुरु (टुमकुर) और बेलागावी (बेलगौम) के नाम से जाना जाएगा

बदले नाम स्वीकार करने में लगे नौ साल

11 दिसंबर 2005: को कर्नाटक सरकार ने बैंगलोर का नाम बदलकर बैंगलूरु रखने का यू आर अनंतमूर्ति का प्रस्ताव स्वीकार किया।

27 सितंबर 2006: बीबीएमपी ने प्रस्ताव को पास कर बैंगलोर का नाम बदलकर बैंगलूरु पर मुहर लगा दी।

30 अगस्त 2012: को केंद्र सरकार ने सर्वे के आधार पर बदला नाम स्वीकार किया।

17 अक्टूबर 2014: को केंद्र ने बैंगलौर सहित राजधानी के 11 शहरों के नाम बदलने की इजाजत दे दी।

1 नंवबर 2014: को कर्नाटका राज्योत्सव दिवस के मौके पर चीफ मिनिस्टर सिद्धामही ने बदले नामों की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+