11 महीने और 11 दिन बाद कैंसर फ्री होकर भारत लौटे ऋषि कपूर, देखें तस्वीरें
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर चार्मिंग हीरो ऋषि कपूर पूरे 11 महीने और 11 दिन बाद न्यूयार्क से बीती रात भारत लौट आए हैं, उनका न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज चल रहा था, ये वक्त ऋषि कपूर के लिए बेहद मुश्किल था लेकिन एक्टर ने मजबूती के साथ कैंसर से जंग लड़ी और जीती भी,बीती रात ऋषि कपूर कैंसर फ्री होकर भारत लौटे हैं, मुंबई एयरपोर्ट पर एक्टर को पत्नी नीतू कपूर के साथ स्पॉट किया गया, जहां दोनों मुस्कुराते हुए नजर आए।

कैंसर फ्री होकर भारत लौटे ऋषि कपूर
ऋषि और नीतू कपूर ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को स्माइल करते हुए पोज दिए, दोनों साथ काफी खुश दिख रहे थे, ऋषि कपूर कैजुअल लुक में थे और देखने से स्वस्थ ही दिख रहे थे। सोमवार को ही बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर जानकारी दी थी कि ऋषि-नीतू भारत लौट रहे हैं तो वहीं उनके अजीज दोस्त अनुपम खेर ने भी ऋषि के वतन वापसी की जानकारी दी थी।
ऋषि का इलाज न्यूयॉर्क में हो रहा था...
गौरतलब है कि ऋषि का इलाज न्यूयॉर्क में हो रहा था, न्यूयॉर्क जाते समय ऋषि कपूर ने अपनी बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी, सिर्फ अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके फैन्स को बताया था कि वो कुछ महीनों तक उनसे दूर रहेंगे और आज तक अधिकारिक रूप से ये साफ नहीं है कि ऋषि को बीमारी क्या थी, हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यही कहा गया है कि उन्हें कैंसर था, जबकि वो या उनके किसी भी फैमिली मेंबर ने उनकी बीमारी के बारे में खुलकर कभी बात नहीं की।
ऋषि कपूर ने नीतू की तारीफ की थी...
हालांकि टाइम्स नाउ के साथ इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने नीतू कपूर को लेकर कई बातें बताईं थीं, उन्होंने बताया कि कैसे नीतू ने बीमारी से जंग के दौरान उनका सपोर्ट सिस्टम बनाया। उन्होंने नीतू कपूर को अपनी "जिब्राल्टर की चट्टान" के रूप में वर्णित किया और कहा "वह जिब्राल्टर की एक चट्टान की तरह मेरे साथ रहीं और वास्तव में मेरा समर्थन किया। उनके समर्थन के बिना मैं कुछ नहीं कर सकता था।" फिलहाल ऋषि कपूर फिल्मों में काम करने के लिए बेताब हैं, उम्मीद की जा सकती है कि वो जल्द ही पर्दे पर नजर आएंगे।
-
'मैं तबाह हूं तेरे इश्क में', पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने ये क्या कहा? लाल साड़ी, सिंदूर और दर्द भरा कैप्शन -
किस मुश्किल में फंसे थे Rajesh Khanna? कैसे कामयाब होते गए Amitabh Bachchan? प्रेम चोपड़ा ने बताया सच -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Asha Bhosle-ओपी नय्यर की दर्दनाक मोहब्बत, 4 बच्चों के पिता के प्यार में पागल थीं गायिका, फिर टूटा दिल -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना लुढ़का, चांदी चढ़ी, क्या हैं मुंबई में ताजा रेट? -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत












Click it and Unblock the Notifications