अम्मा ने 105 साल की उम्र में दी चौथी कक्षा की परीक्षा, दोबारा शुरू की पढ़ाई

तिरुवनंतपुरम। केरल की रहने वाली 105 साल की भागीरथी अम्मा ने चौथी कक्षा की परीक्षा दी है। महज 8 साल की उम्र में ही उनपर अपने परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। अगर ऐसा ना होता तो दशकों पहले ही वह अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी होतीं। लेकिन इस उम्र में भी उन्होंने हार नहीं मानी और पढ़ाई पूरी करने के अपने सपने को साकार कर रही हैं।

Recommended Video

    Kerala की Bhagirathi Amma बनी मिसाल, 105 साल की उम्र में दी Fourth Class Exam |वनइंडिया हिंदी
    kerala, bhagirathi amma, kerala state literacy mission, oldest student, केरल, भागीरथी अम्मा, केरल साक्षरता मिशन, सबसे बुजुर्ग छात्रा

    माना जा रहा है कि चौथी की परीक्षा देने वाली वह दुनिया की सबसे बुजुर्ग छात्रा हैं। भागीरथी अम्मा ने मंगलवार को चौथी कक्षा की परीक्षा दी है। उनके सपने को पूरा करने में केरल राज्‍य साक्षरता मिशन के प्रयास ने काफी योगदान दिया है। उन्हें परीक्षा में बैठा देख अध्यापकों को भी काफी खुशी हुई। अम्मा की पढ़ाई के प्रति लगन देख हर कोई उनकी सराहना करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है।

    अकेले पाला बच्चों को

    जानकारी के मुताबिक भागीरथी अम्मा के पति की करीब 70 साल पहले ही मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद चार बेटियों और दो बेटों के पालन पोषण की जिम्मेदारी अकेली अम्मा के कंधों पर ही आ गई। बच्चों की परवरिश के चलते उनकी स्कूल जाने की इच्छा पूरी नहीं हो पाई।

    सुनने और याद करने की क्षमता अच्छी है

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साक्षरता मिशन के लिए काम करने वाले वसंत कुमार का कहना है कि अम्मा तब बहुत छोटी थीं जब उनकी मां की मृत्यु हो गई। इससे अपने छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी उनपर ही आ गई। इसके चलते उन्हें खुद स्कूल छोड़ना पड़ा। उनकी उम्र बेशक आज 100 साल से अधिक हो गई है लेकिन उनकी देखने और सुनने की शक्ति के साथ उनकी याददाशत भी काफी अच्छी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+