काटा जा रहा था 100 साल पुराना पेड़, पर्यावरण कार्यकर्ता ने विरोध जताया तो पुलिस ने किया ये सलूक

मुंबई, 22 जनवरी। पर्यावरण कार्यकर्ता अभय आजाद ने 100 साल पुराने पेड़ के काटे जाने पर जब विरोध जताया तो पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी। इतना ही नहीं उन्‍हें पुलिस ने अपनी वैन में डाल दिया। अभय आजाद ने मीडिया के सामने आकर ये खुलासा किया है।

abhya

अभय आजाद ने बताया मुंबई के विले पार्ले इलाके में आज 100 साल पुराना एक पेड़ काटा जा रहा था। मैंने बीएमसी अधिकारियों से अनुमति मांगी जिसके तहत यह किया जा रहा था। बाद में मुझे जबरदस्ती पुलिस वैन में डाल दिया गयाऔर मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी दी गई।

अभय आजाद ने कहा पिछले साल, महाराष्ट्र सरकार ने 50 साल से ऊपर के हर पेड़ को हेरिटेज ट्री घोषित किया था। अगर ऐसे ही पेड़ काट दिए जाएंगे तो शहर में कोई विरासत नहीं बचेगी। पेड़ों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाने पर किसी नागरिक को दंडित किया जाए तो यह अनुचित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+