BMC कर्मचारियों की 100 % उपस्थिति अनिवार्य, 55 वर्ष से ऊपर को Work From Home की सलाह

मुंबई। बृह्नमुंबई नगर निगम (BMC) ने शुक्रवार को कोरोनोवायरस के मामलों में निरंतर वृद्धि की आशंका जताते हुए कार्यालयों और ऑन-फील्ड में अपने सभी कर्मचारियों के लिए 100 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दी है और 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की छूट दी है।

जारी एक आदेश में BMC ने कहा कि जो कर्मचारी BMC की सीमा से बाहर मसलन ठाणे, नवी मुंबई, मीरा भयंदर या पालघर आदि में रहते हैं, उन्हें BMC के नजदीकी वार्ड कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई है, जो मूल वर्तमान पोस्टिंग के बजाय अपनी सेवाएं उनके निवास स्थल के निकटतम वार्ड कार्यालय से दे सकते हैं।

BMC

बीएमसी ने आदेश में यह भी कहा कि 55 वर्ष से अधिक आयु के सभी कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे या तो घर से काम करें या कार्यालय में काम करें, लेकिन मैदान पर न जाएं। वहीं सह-रुग्णता वाले 55 वर्ष से अधिक आयु के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिक्स सहित चिकित्सा विभाग के लोगों को 2 सप्ताह तक घर में रहने की सलाह दी गई है।

BMC

गौरतलब है गुरुवार को मुंबई में Covid​​-19 के 417 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। ग्रेटर मुंबई के नगर निगम के अनुसार गुरुवार को 417 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और कुल 20 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही मुंबई में अब तक कुल 6874 Covid19 पॉजिटिव मामले हो गए हैं और कुल 290 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

BMC

नागरिक निकाय के मुताबिक मृतकों शामिल 20 लोगों ने आत्महत्या की थी जबकि 16 रोगियों में सह-रुग्णता पाई गई थी (14 मरीज पुरुष थे और छह महिलाएं थीं) 8 मौतें उन लोगों की थीं जो 60 साल से ऊपर थे और 12 मौतें 40 से 60 साल के लोगों की थीं। गुरूवार को ठीक हुए और डिस्चार्ज किए गए पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 45 है और गुरूवार तक कुल रिकवर और डिस्चार्ज हुए मरीजों की सख्या 1472 पहुंच गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+