कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लखड़ीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पाई है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

 1 unidentified terrorist killed in the encounter underway at Likhdi Pora area of Kulgam kashmir

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को नेहामा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुलिस, सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम क्षेत्र में पहुंची और आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी। आतंकवादी बाग में छिपे हुए थे। सुरक्षाबलों को पास आता देख उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को वहीं ढेर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान मौका पाकर एक आंतकी घटनास्थल से भागने में सफल रहा। हालांकि सुरक्षाबलों का कहना है कि उन्होंने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। आतंकी अभी आसपास ही कहीं छिपा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस समय आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर चल रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि सुरक्षाबल उनसे निपटने में सफल रहे।

दक्षिण कश्मीर में लगातार यह 10 वीं मुठभेड़ है और अब तक कुछ शीर्ष कमांडर सहित लगभग 35 आतंकवादी मारे गए हैं। पिछले हफ्ते शनिवार को भी कुलगाम के निपोरा इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सेना के जवानों ने दो आंकवादियों को मार गिराया। खास बात है कि इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं हुआ। आतंकवादियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+