ओवैसी के दिल्ली स्थित घर में तोड़फोड़ मामले में 1 आरोपी को पुलिस रिमांड पर और चार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
नई दिल्ली, 22 सितंबर।ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के नई दिल्ली के अशोका रोड स्थित आवास में मंगलवार की रात कथित रूप से तोड़फोड़ की गई है। तोड़फोड़ करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने हिंदू सेना के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया था। वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के घर में तोड़फोड़ का मामला में दिल्ली कोर्ट ने एक आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड और बाकी चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Recommended Video
बता दें AIMIM प्रमुख असदुद्दीन sh-rajbhar-be-able-to-give-a-new-look-to-the-joint-partnership-front-know-what-are-the-640193.html?utm_source=/news/uttar-pradesh/will-oओवैसी के घर में तोड़फोड़ मामले में दिल्ली कोर्ट ने एक आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड और बाकी चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में हिंदू सेना के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। नई दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो पूर्वोत्तर दिल्ली के मंडोली इलाके के निवासी हैं।
ओवैसी-शिवपाल-चंद्रशेखर को क्या साध पाएंगे ओम प्रकाश राजभर, जानिए उनके सामने क्या है चुनौतियां
हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपने घर पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास पर तोड़फोड़ की घटना चौथी ऐसी घटना थी, जिसने दिखाया कि जिम्मेदार लोगों को "हमारी सरकार ने प्रोत्साहित किया । उन्होंने कहा "पहला हमला 2015 में हुआ था जब राजनाथ सिंह मेरे पड़ोसी थे उनके और मेरे घर के बीच एक घर था। उन्होंने कहा हिंदुत्व विचारधारा के लोग मेरे घर में घुस आए। "
ओवैसी ने कहा ये चौथी घटना है जिसने सरकार का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा इस बार वे लोग कुल्हाड़ी लेकर आए और घर के अंदर पत्थर फेंके। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज की है।
ओवैसी ने कहा "दो साल पहले, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के लोग आए और मुझसे मिले। मैंने उनसे कहा कि यह बकवास बंद करो. आपको विरोध करने का अधिकार है, जंतर मंतर पर जाएं1 लेकिन मेरे घर पर आकर मेरी नेम प्लेट को काला करना, पत्थर फेंकना, सभी बकवास नारे लगा रहे हैं। " हैदराबाद सांसद ने कहा "बड़ा मुद्दा यह है कि हमारे देश में नफरत कैसे पैदा की गई है, यह पूरी कट्टरता का मुद्दा है। व्यापक हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications