आयकर विभाग ने मारा छापा, 12,00 करोड़ के कागजात, 6 करोड़ रुपए नकद बरामद
नई दिल्लीः तमिलनाडु में आयकर विभाग काफी समय से शशिकला और उनके संबंधियों के यहां छापेमारे कर रहा है। शुक्रवार को आयकर विभाग ने एक महिला हॉस्टल पर छापेमारी की, जिसमें हीरे के गहने और स्विस घड़ियां बरामद हुई। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि शशिकला और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शुक्रवार को 188 परिसरों में से आयकर विभाग ने 50 जगहों पर छापेमारी की।

इस मामले में आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शशिकला और उनके परिवार के यहां की गई छापेमारी में 12,00 करोड़ रुपए के निवेश करने संबंधि कागजात, 6 करोड़ रुपए नकद, 2.4 करोड़ रुपए का सोना जब्त किया गया है।
आयकर विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिस कॉलेज पर छापेमारी की गई वो सेंगामला थयार एडुकेशनल ट्रस्ट वुमन्स कॉलेज का मालिक वीके शशिकला का भाई वी दिवाहरण है। इस हॉस्टल में छापेमारी के दौरान हीरे के गहने और स्विस घड़ियां बरामद की गई।
आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार जया टीवी के एमडी, शशिकला के भतीजे विवेके जयरामन के कई ठिकानो पर छापेमारी की गई है। इससे पहले भी आयकर विभाग की टीम कई ठिकानों से बेनामी संपत्ति सीज कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications