भतीजे के प्यार में पागल महिला ने की पति की हत्या, शव के साथ 12 किमी तक चलाई बाइक

हैदराबाद। एक महिला पर अपने पति की हत्या करके उसके शव को 12 किलोमीटर तक बाइक पर लादकर ले जाने का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

crime

आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि महिला अपने 16 वर्षीय भतीजे के प्यार में पागल थी। इसी वजह से उसने पहले तो अपने पति की बेरहमी से हत्या की।

इसके बाद उसके शव को बाइक पर लादकर करीब 12 किमी तक लेकर गई। हालांकि दो पुलिसकर्मियों की सक्रियता से वह पकड़ी गई। इस दौरान महिला के साथ उसका भतीजा भी मौजूद था।

पुलिस के मुताबिक महिला की प्रवल्लिका मेंडम के तौर पर हुई है। उसने बड़ी ही बेरहमी से पति को मारा। प्रवल्लिका ने पति को मारने के लिए पहले उसके सिर को दीवार पर पटका, साथ ही टांग के बीच वाले हिस्से पर भी हमला किया। उसकी इस करतूत में उसके भतीजे ने भी पूरा साथ दिया।

कुछ हफ्ते पहले ही रहने आई थी हैदराबाद

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने पति की हत्या के बाद अपने पड़ोसी से बाइक मांगी और उस पर पति का शव रखकर करीब 12 किमी. तक चलाते हुए ले गई।

इस दौरान महिला का भतीजा भी उनके साथ था। एक बाइक पर तीन लोगों के सवार होने पर दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकना चाहा। लेकिन वह नहीं रुके।

आखिरकार दोनों पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया और कुछ दूर जाकर उन्हें पकड़ लिया।

नाबालिग भतीजे से प्यार में की वारदात

पुलिस के रोकने पर महिला और उसके भतीजे ने कहा कि पुलैया मेंडम घर से शराब पीने के लिए निकला था, बाद में तलाश करने पर वह सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला। हालांकि बाद में पूछताछ करने पर उन्होंने पुलैया मेंडम के हत्या की बात कबूल कर ली।

बता दें कि महिला अपने पुलेला मेंडम के साथ कुछ हफ्ते पहले ही हैदराबाद आई थी। महिला को भतीजे से रिश्ते की बात गांव में पता चलने के बाद नलगोंडा के कोडाडा गांव से उन्हें निकाल दिया गया।

बता दें कि महिला का भतीजा महज 16 साल का है और 10वीं का छात्र है। वहीं पुलैया मेंडम, कोडाडा में असिस्टेंट मार्केटिंग सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+