Video: छोटी सी बात के लिए आंध्र प्रदेश में सरपंच ने महिला के साथ की मारपीट, मारी लात
अनंतपुर। आंध्र प्रदेश में विधवा महिला को गांव के सरपंच और तेलगू देशम के कार्यकर्ताओं ने लात घूंसों से मारा और उसके बाल खींचे। घटना राज्य के कुडैर मंडल के जल्लीपल्ली गांव की है। यहां महिला के साथ उस वक्त यह मार पीट की गई जब वो अपने घर के पास ही एक पानी की टंकी बनाने पर आपत्ति दर्ज कराई।

यह घटना उस वक्त सामने आई, जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद जहां लोगों ने पुलिस की ओर से कार्रवाई किए जाने का दबाव बनाया। पुलिस पर भी दबाव बढ़ गया क्योंकि महिला के साथ मार पीट करने का आरोपी सरपंच, वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य पयावुला केशव का करीबी है।
बनाई जा रही थी सड़क
सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत के कोटे से 29 जनवरी को सड़क बनाई जा रही थी। ग्राम पंचायत के कर्मियों ने योजना बनाई कि बी सुधा के घर के पास पानी की बना दी जाए। जिस पर सुधा ने आपत्ति जताई। सुधा ने गांव के सरपंच बी नागराजू से कहा कि वो पानी टंकी सड़क के उस पर शिफ्ट करा दे।
यह बात इतनी आगे बढ़ गई कि नागराजू और इसके करीबी चंद्रा ने सुधा के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच रोड पर ही सुधा को ही लातों से मारा गया। महिला ने घटना वाले दिन ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन जमानती वारंट होने की वजह से नागराजू और चंद्रा छूट गए।
हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए अनंतपुर से पुलिस अधीक्षक एस.वी. राजशेखर बाबू ने अनंतपुर के डीएसपी को मामले की जांच करने के लिए कहा है।
वीडियो में देखे किस तरह जल्लीपल्ली गांवे के सरपंच नागराजू और उसके करीबी चंद्रा ने विधवा महिला के साथ मारपीट की।
ये भी पढ़ें: फ्रांस की राजधानी पेरिस के लूव्रे म्यूजियम पर आतंकी हमले को सैनिक ने किया फेल












Click it and Unblock the Notifications