30 छात्रों से भरी बस डूबने लगी तो लोगों ने जान पर खेल यूं बचाया, देखें Video
तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। बारिश के चलते महबूबनगर में जलजमाव हो गया। हालात ऐसे हो गए जैसे बाढ़ आ गई हो।
हैदराबाद,08 जुलाई: तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। बारिश के चलते महबूबनगर में जलजमाव हो गया। हालात ऐसे हो गए जैसे बाढ़ आ गई हो। स्कूली बच्चों से भरी बस जब सड़क से गुजर रही थी तो पानी में आधी डूब गई। इससे बस में सवार बच्चे डर से चिल्लाने लगे। उन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया। लोगों ने उस बस से सभी स्कूली बच्चों को निकाल लिया।
Recommended Video

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक स्कूली बस में 30 विद्यार्थी सवार थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस जमा हुए पानी में आधी डूब चुकी है। बच्चों को पानी में फंसा देख स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पडे़। लोगों ने अपनी जान की परवाह किये बिना पानी में घुस-घुस कर बच्चों को बाहर निकाला। पानी का स्तर इतना ज्यादा बढ़ गया था की बच्चे उस में डूबते नजर आए। आस पास लोगों और बच्चों के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दे रही हैं । स्थानीय लोग पानी में बिना किसी देरी के घुसे और बच्चों को गोद में उठा कर उनको बस से बाहर निकाला। स्थिति बेहद डरावनी थी , लेकिन स्थानीय लोगों की दरियादिली ने कई जिंदगियां बचा ली।
तेलंगाना एक अकेला राज्य नहीं है जहां से ऐसी घटना की खबर आई हो । पिछले कुछ दिनो से भारत के कितने ही राज्य हैं जिन्हें भारी बारिश का समना करना पड़ रहा है। दक्षिण कन्नड़ के जिला प्रशासन ने मूसलाधार बारिश के मद्देनजर 8 और 9 जुलाई को सभी शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय छूट्टी घोषित कर दी है। वहीं मौसम विभाग ने रेड़ अलर्ट जारी कर दिया है। कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में भी जनजीवन प्रभावित है। ऐसी ही अगर आगे भी बारिश रही तो जान - माल का अधिक नुकसान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications